नगर निगम जन चौपाल में 10 आवेदन प्राप्त, 6 का हुआ निराकरण:
त्वरित खबरे :

24 मई 2023

राजनंादगांव । नागरिकों की समस्या के त्वरित निराकरण के लिये जिलाधीश के निर्देश पर सभी विभागों मंे प्रत्येक मंगलवार को दोपहर 1ः30 बजे से 2ः30 बजे तक जन चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। इसी कडी में आज मंगलवार दोपहर 1ः30 बजे नगर निगम सभागृह में आयोजित जन चौपाल में निगम आयुक्त  अभिषेक गुप्ता के निर्देश पर विभागीय प्रमुख नागरिकों की समस्या से अवगत हुये। आज के जन चौपाल में लोककर्म, साफ सफाई एवं राशन कार्ड संबंधी 10 आवेदन प्राप्त हुये, जिनमें से राशन कार्ड संबंधी 6 आवेदन का त्वरित निराकरण किया गया।

नागरिकों की समस्या से रूबरू होने, उसका निराकरण करने एवं नागरिकोें को शासन की योजना का लाभ देने जिलाधीश  डी.सिंह एवं आयुक्त  अभिषेक गुप्ता के निर्देश पर इस मंगलवार भी नगर निगम के सभागृह में दोपहर 1ः30 बजे से 2ः30 बजे तक जन चौपाल लगाया गया। जिसमें 10 आवेदन प्राप्त हुये जिनमें सफाई के 1, रोड चौडीकरण, सड़क नाली व पुलिया निर्माण के 3 एवं राशन कार्ड में नाम जोडने के 6 इस प्रकार कुल 10 आवेदन प्राप्त हुये जिनमेे से राशन कार्ड में नाम जोडने के 6 आवेदनों का नाम जोडकर त्वरित निराकरण किया गया, शेष 4 आवेदनों का अतिशीघ्र निराकरण किया जावेगा।

जन चौपाल का प्रमुख उद्देश्य नागरिकों की समस्या का त्वरित निराकरण करना है। चौपाल में आये आवेदनोें का उचित समाधान किया जायेगा ताकि उन्हें शासन की योजना का अधिक से अधिक लाभ मिल सके। जन चौपाल में उपायुक्त  सुनील अग्रहरि, कार्यपालन अभियंता  यू.के.रामटेके, सहायक अभियंता  प्रणय मेश्राम व प्र.सहायक अभियंता  संदीप तिवारी, प्र.स्वास्थ्य अधिकारी  राजेश मिश्रा, प्र.कार्यालय अधीक्षक  अशोक चौबे सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations