दुर्ग/ 16 जनवरी/ नगर पालिक निगम क्षेत्र सीमा अंतर्गत विवेकानद भवन में दिनाँक 16 को विकास खंड स्तरीय रामायण गायन प्रतियोगिता का आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक विभाग प्रभारी अनूप चंदनिया,कार्यपालन अभियंता आरके पांडेय के मौजूदगी में शुरू किया गया। विधायक अरुण वोरा एवं महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि छत्तीसगढ की धर्म, परंपरा, सस्कृति एवं पारंपरिक खेल कूद को जनमानस तक पहुचाकर देश विदेश में ख्याति दिलाने वाले प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी का मै हृदय के आभार व्यक्त करता हूॅ।जिन्होंने प्रभु श्रीराम के चरित्र को जानने एवम आत्मसात करने राज्य स्तरीय रामायण मण्डली प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय लिया।महापौर ने इस पावन आयोजन पर रामायण के माध्यम से श्रीराम के चारित्र का श्रवण कर अपने जीवन सफल बनाने की अपील की है।आज 11 रामायण मंडलियों के द्वारा प्रतियोगिता में भाग लेने की सहमति दी गई है जिसमें से 6 मंडलों के द्वारा आज प्रस्तुति दी गई से शेष बचे प्रतिभागी कल 17 जनवरी को प्रस्तुति देंगे।विधायक अरुण वोरा,महापौर धीरज बाकलीवाल एवं आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने सभी प्रतिभागियो को शुभकामनाएं दी।जिसमे जसवीर संकट मोचन मानस मण्डली कसरीडीह,राम जानकी मानस मडंली महिला कसरीडीह,ओम श्री राम मानस मण्डली पोटिया कला,शिव मानस परिवार मण्डली बघेरा,जय श्री राम मानस मण्डली पंचसील नगर,अमर ज्योति मानस मण्डली बॉस पारा,ज्ञान गंगा मानस मण्डली पोटियाकला,श्रीराम मानस मण्डली पोटिया कला,उपकार मानस मण्डली पोटिया कला आबादी पारा,आदर्श महिला मण्डली,आदर्श नगर और सिंह वाहिनी मानस मण्डली,कसरीडीह ने प्रतियोगिता में भाग लिया है।इस अवसर पर निर्णायक व्यख्यात पक्ष राजेन्द्र देशमुख ग्राम चिंगरी दुर्ग,संगीत पक्ष लखन लाल सहु ग्राम देवड़ा सोमनी,संचालक शिव चरण सिन्हा मौजूद थे।
त्वरित ख़बरें - रामायण की चर्चा मात्र से मन का शुद्धिकरण- महापौर

Facebook Conversations