नौ हजार दो, पूरे प्रदेश में ओवर लोड वाहन चलाओ !!
त्वरित ख़बरें:-सिपाही का साला कर रहा है अवैध वसुली.................

नौ हजार दो,पूरे प्रदेश मे औवरलोड वाहन चलाओ

सिपाही का साला कर रहा वसुली

प्रदेश में इन दिनों परिवहन विभाग मे ओवर लोड वाहनो  से वसुली को लेकर घमासान मचा है। अब होटलों व विभाग के कर्मचारी अपने रिस्तेदारो के जरिए वसुली कर रहे है।  ओवर लोड वाहनो के लिये नौ हजार रुपए रेट रखा गया है। चिल्फी बैरियर में पदस्थ एक सिपाही  फिरोज कुरैशी का साला व मुकेश ढाबा व शमशूल टायर दुकान से पूरी गतिविधि संचालित की जा रही है। लगभग 25 लाख रुपए से ज्यादा माह वसूला जा रहा है। यदि इनके मोबाइल की जाँच की जाए तो पूरे मामले का पर्दाफाश हो सकता है।

परिवहन विभाग के उडन दस्तो  द्वारा इन दिनों ओव्हर लोड वाहनों की  सूची चर्चा का विषय हैं। सूची के अनुसार 6 हजार के करीब  कुल ओव्हर लोड वाहन संचालित करना बताया जा रहा है। चिल्फी  जाँच चौकी के  पास  मुकेश ढाबा व सिपाही कुरैशी का साला कादिर खांन जिनका मोबाईल  नम्बर 98937864447 है। इनके द्वारा ओवरलोड वाहनों की सूची बनाई जा रही है। कादिर ने 152 वाहनों की सूची टीआई महेंन्द्र कुलदीप  व अधिकारियों को भेजी है। इसी तरह समशुल टायर दुकान वाला भी यही काम कर रहा है | जिसका मो. न. 9425211217 है |

वह 161 ओव्हर लोड वाहन चलवा रहा है। मन्नू पाण्डेय  जिसका मोबाईल नम्बर 9575700525 है। चिल्फी में 284 ओव्हर लोड वाहन चला रहा है। डी एस पटेल जबलपुर निवासी द्वारा भी 284 वाहनों की सूची दी गई है।

वही  सिपाही कटर की भूमिका निभा रहे है। सरकारी काम कम वसुली में अधिक लगे रहते हैं। बताया जाता है कि  मुकेश, शमशुल कादिर ओवर लोड वाहनों की सूची पीडीएफ  फाइल में बनाकर एटीसी सोएब खान, टी आई महेद्र कुलदीप व उडनदस्ता  कर्मचारियो को भेजते  है। अगर इनके मोबाइल की जाँच की जाए तो पुरी सच्चाई सामने आ  जाएगी। उडनदस्ता रायपुर में राहुल शर्मा नाम का सिपाही भी वसूली में लगा है जिसका मोबाईल नम्बर 8965050718 है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations