राजनांदगांव। कोसरिया यादव महासभा की ओर से आगामी 13 दिसंबर 2026, रविवार को राजनांदगांव के गौरव पथ स्थित गोविंद राम निर्मलकर ऑडिटोरियम में युवक-युवती परिचय सम्मेलन, संभागीय पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10 बजे भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना के साथ होगा।
वार्ड से संभाग स्तर तक चल रही तैयारियां
समाज के संगठन प्रभारी भोला यादव ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए राजनांदगांव शहर के विभिन्न वार्डों के साथ सर्किल, जिला और संभागीय स्तर पर बैठकें की जा रही हैं। समाज के पदाधिकारी और कार्यकर्ता कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे हुए हैं।
विवाह योग्य युवक-युवतियों से शामिल होने की अपील
परिचय सम्मेलन में विवाह योग्य युवक-युवतियों के साथ अधिक उम्र के युवक-युवतियों, तलाकशुदा, विधवा, विधुर और परित्यक्ता को भी शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। समाज के सभी वर्गों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की गई है।
सम्मेलन में शामिल होने वाले युवक-युवतियों से अपने साथ दो फोटो लाने का आग्रह किया गया है, ताकि परिचय सम्मेलन का फार्म भरने में आसानी हो सके।
सामूहिक विवाह के लिए 1 दिसंबर तक जमा करने होंगे दस्तावेज
आयोजन समिति ने सामूहिक विवाह में शामिल होने वाले युवक-युवतियों के परिवारों से आवश्यक दस्तावेज 1 दिसंबर 2026 तक समिति के पास जमा करने की अपील की है। इससे आयोजन की तैयारियां समय पर पूरी की जा सकेंगी।
समाज के पदाधिकारी तैयारियों में जुटे
कार्यक्रम की तैयारी में कोसरिया यादव महासभा के जिला अध्यक्ष मन्नालाल यादव, युवा अध्यक्ष हरिश यादव, जिला महिला अध्यक्ष शीला यादव, नगर अध्यक्ष सूरज यादव, महिला नगर अध्यक्ष मधु यादव सहित बेमेतरा जिला अध्यक्ष रविन्द्र यादव, बालोद जिला से दुर्गा प्रसाद यादव, चंद्रहास यादव, कवर्धा जिला अध्यक्ष डोमलाल यादव, खैरागढ़ जिला अध्यक्ष ईश्वर यादव, मोहला-मानपुर जिला अध्यक्ष देवप्रसाद यादव, उदय प्रसाद यादव तथा दुर्ग जिला से अमर यादव, अनिल यादव और खिलेश्वर यादव सहित अन्य पदाधिकारी जुटे हुए हैं।

Facebook Conversations