*नान्ही में बिरसा मुंडा प्रतिमा अनावरण 29 को*   गोंड़ समाज प्रमुख दिनेश कोरेटी होंगे प्रमुख वक्ता
त्वरित ख़बरें/ रिपोर्टिंग मुज़्ज़म्मिल ख़ान ब्यूरों राजनांदगांव

राजनांदगाव(त्वरितख़बरें) क्रांतिसूर्य भगवान बिरसा मुंडा आदिवासी नवयुवक मंडल एवं ग्रामवासियों के संयुक्त तत्वावधान में महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिला के कुरखेड़ा तहसील के अंतर्गत ग्राम नान्ही(चिखली)में आगामी 29 जनवरी दिन रविवार को प्रातः 10 बजे क्रांतिसूर्य भगवान बिरसा मुंडा प्रतिमा अनावरण का कार्यक्रम रखा गया जिसमें प्रमुख वक्ता के रूप में ब्लाक गोंड़ समाज छुरिया-डोंगरगढ़ के अध्यक्ष एवं कवि दिनेश कोरेटी दिलेर विशेष से सामिल होंगे।

       क्रांतिसूर्य भगवान बिरसा मुंडा आदिवासी नवयुवक मंडल नान्ही (चिखली) एवं समस्त ग्रामवासियों के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 29 जनवरी दिन रविवार को क्रांतिसूर्य भगवान बिरसा मुंडा प्रतिमा का अनावरण,आदिवासी गोंड़ी नृत्यस्पर्धा एवं कोयापुनेम महोत्सव का आयोजन किया गया है।

        कार्यक्रम के उदघाटक गोंड़ महासभा मोहला के अध्यक्ष नरेन्द्र नेताम, सहउदघाटक गोंदिया के सेवानिवृत्त उप मुख्यकार्यपालन अधिकारी राजकुमार पुराम,अध्यक्ष नागपुर के सेवानिवृत्त ए.सी.पी. निताराम कुमरे, उपाध्यक्ष नांदेड़ के प्राध्यापक डाॅ.मेघराज कपूर प्रमुख वक्ता एवं मार्गदर्शक बिरसा ब्रिगेड देवरी के अध्यक्ष चेतन उइके , ब्रम्हपुरी के प्राध्यापक डाॅ.प्रकाश वट्टी, ब्लाक गोंड़ समाज छुरिया-डोंगरगढ़ के अध्यक्ष,कवि एवं प्रखर वक्ता दिनेश कोरेटी दिलेर ,ब्लाक गोंड़ समाज ईस्तारी(देवरी) के अध्यक्ष बाबूराव हिड़को, ब्लाक गोंड़ समाज कोटगुल (वाको)के अध्यक्ष एवं शिक्षक गोंविद टेकाम ,प्रमुख अतिथि नान्ही के सरपंच चन्द्रभान हुंडरा,उपसरपंच रूपचंद कापगते ,धनिराम महराज, संदीप वरकड़े, अनिल केरामी, बादलशाह मंडावी, तिमेश्वर कोरेटी, नंदकिशोर नेताम, रमेश कोरचा, संजय कोकोड़े, नीलकंठ बख्खर, गणेश वरकड़े, लगनू राम कार्यपाल,राजेश नेताम, चिमरू दुधकुंवर,श्यामलाल नरेटी, किताब सिंह टाटपलान, शेरखूराम नरेटी, ईश्वर कोरेटी बालसिंह हारामी, अंकाल सिंह पुड़ो, तोरन कुमरे, रामलाल मुलेटी, परदु राम काटेंगे, लोकेश पोटावी आदि सहित कुरखेड़ा तहसील के अन्य जनप्रतिनिधि, आदिवासी समाज प्रमुखगण, सामाजिक कार्यकर्तागण एवं अधिकारी-कर्मचारीगण होंगे। 

       आयोजन समिति के अध्यक्ष स्वप्निल नेताम,संदेश काटेंगे, उपाध्यक्ष अजिक्य तालामी,निखिल मंडावी, सचिव विपील कुमोटी, अमोल हिड़ामी एवं कोषाध्यक्ष अजय कोरेटी एवं अनिकेत हलामी ने कुरखेड़ा तहसील के लोगों से उपस्थिति की अपील की है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations