31 जनवरी 2023
शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला तुमडीलेवा के छात्र दुष्यंत कुमार पटेल संकुल केन्द्र स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता भेड़ीकला में एवम् जोन स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता परसबोड (तिलई ) में लम्बीकूद खेल में चैम्पियन रहा। वह ब्लॉक टूर्नामेंट हरदुवा Harduwa (घुमका ) में भाग लिया। संस्था की ओर से खिलाड़ी छात्र दुष्यंत कुमार पटेल का गणतंत्र दिवस समारोह में सम्मान किया गया। उन्हें संस्था प्रधान परदेशी राम साहू, शिक्षक सावित्री सोनी, मनीष बरैया, शाला विकास समिति के अध्यक्ष हीरालाल ठाकुर, उपाध्यक्ष आशा साहू, सरपंच संजय टंडन, सचिव मीनाक्षी साहू, शिक्षाविद् महादेव टंडन, गोपाल पटेल, जीतकुमारी धनकर, नीतू ठाकुर , मुन्ना लाल साहू, लक्ष्मण दास साहू , जगेसर सूर्यवंशी आदि ने बधाई दी है

Facebook Conversations