महिलाओं ने रंगोली से उकेरे चुनई चिरई....17 नवंबर को  मतदान अवश्य करे....मतदान के प्रति जागरूक करने भिलाई निगम का निरंतर अभियान.....
त्वरित ख़बरें

भिलाई- विधानसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। भिलाई निगम क्षेत्र के नागरिक अभियान में जुड़ रहे है, इसी के तहत आज टाउनशिप क्षेत्र में महिलाओं ने निर्वाचन विषय पर रंगोली बनाकर 17 नवंबर को अनिवार्य रूप से मतदान करने के लिए लोगो को प्रेरित किए। मतदान हमारा अधिकार है और स्वच्छ लोकतंत्र के लिए मतदान करना हर मतदाता का नैतिक कर्त्तव्य भी है इसलिए देश के प्रति अपना कर्तव्य को निभाते हुए मतदान करने का संकल्प लिए।

 भिलाईनगर विधानसभा के रिटर्निंग आफिसर एवं निगम आयुक्त रोहित व्यास के निर्देश पर भिलाई निगम द्वारा जोन 5 क्षेत्र के सेक्टर 6 स्थित बांके बिहारी डोम शेड में बड़ी संख्या में महिलाएं एकत्र हुई और जिला निर्वाचन कार्यालय के स्वीप कार्यक्रम के तहत निर्वाचन विषयो को लेकर रंगोली उकेरे जिसमे आकर्षण का केंद्र चुनई चिरई रहा । महिलाओं ने  रंगोली से अलग अलग संदेश दे रहे थे। किसी ने रंगोली से चुनावी मुहर तो किसी ने वोटिंग मशीन की प्रतिकृति उकेरे । कुछ महिलाओं ने सामूहिक रूप से रंगोली बना कर बताया  आई एम प्राउड वोटर, सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो जैसे नारे भी रंगोली से लिखे।  

Image

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंची महिलाओं ने निष्पक्ष एवं निर्भिक होकर 17 नवंबर को स्वंय तथा अपने घर परिवार और अन्य नागरिकों को भी अनिवार्य रूप से मतदान करने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिए।

सुपेला चौक पर दीपोत्सव 

भिलाई निगम क्षेत्र में शत प्रतिशत मतदान कराने को लेकर भिलाई निगम का द्वारा लगातार मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत 9 नवंबर को घड़ी चौक सुपेला में दीपो श्रृंखला सजा कर 17 नवम्बर को शत प्रतिशत मतदान का संदेश देंगे और दिपोत्सव मनाया जाएगा।

Image

YOUR REACTION?

Facebook Conversations