महिला की लोकल ट्रेन से फिसलकर गिरने से हुई मौत , बालोद की निवासी थी महिला - भिलाई नगर में  हुआ हादसा
त्वरित खबरें - खुमेंद्र कुमार निषाद

दल्ली राजहरा रायपुर लोकल ट्रेन से फिसलकर एक महिला बुधवार सुबह गिर गई। इससे वो ट्रेन के नीचे आ गई और उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची जीआरपी ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

जीआरपी ने बताया कि महिला कई दिनों से बीमार थी। वो दल्लीराजहरा रायपुर लोकल पकड़कर रायपुर अपना इलाज कराने जा रही थी। सुबह करीब 9 बजे के लगभग जब लोकल भिलाई नगर रेलवे स्टेशन पर खड़ी हुई तो महिला उसमें चढ़ने लगी। तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वो ट्रेन के नीचे चली गई। उसी दौरान ट्रेन चल देने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के चलते ट्रेन काफी देर तक स्टेशन में खड़ी रहीली थी कि भिलाई नगर रेलवे स्टेशन के पास कोई महिला ट्रेन से स्लिप खाकर नीचे चली गई है। जीआरपी मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को अपनी कस्टडी में लिया। महिला की पहचान रामेश्वरी चंदेल पिता स्वर्गीय रामकुमार चंदेल (36 वर्ष) के रूप में हुई है। वो बालोद जिले के मरकामटोला गांव की रहने वाली थी और बुधवार सुबह रायपुर जा रही थी।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations