माँ की दुआओं की शक्ति वक्त और नसीब दोनों बदल सकती है।
त्वरित ख़बरें-

भिलाई, 10   मई 2022:-माँ की दुआओं की शक्ति वक्त और नसीब दोनों बदल सकती है।हर मजहब में भगवान को अलग अलग नामों से पुकारते है लेकिन माँ शब्द की सत्ता को सभी धर्म स्वीकारते है। उक्त उद्गार प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा मैत्री कुंज स्थित नवनिर्मित प्रभु प्राप्ति भवन   के सभागृह में अंतरराष्ट्रीय मातृ दिवस( मदर्स डे) के उपलक्ष्य में भिलाई सेवाकेन्द्रों की निदेशिका ब्रह्माकुमारी आशा दीदी ने कही।

आपने आगे कहा कि माँ वो शक्ति है जो बच्चों को श्रेष्ठ संस्कार देकर उनका जीवन परिवर्तन कर सकती है।ममतामई बन पालना दो,मोहवश नही, गांधारी ने मोहवश आंखों में पट्टी बाँधी तो दुर्योधन,दुशासन अर्थात दुर्गुणों वाले संतान हुए। हमें बच्चों को सद्गुणों की पालना देना है।

सर्वप्रथम प्रभु प्राप्ति भवन में मातृ शक्ति माताओं को आई एम स्ट्रांग मदर, आई एम पॉजिटिव मदर, आई एम होपफूल मदर के  बैजस लगाया गया।

ततपश्चात अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ।

वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी प्राची दीदी ने माताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कभी भी भगवान से ये मत कहना कि परिस्थितियों को बदलो ,बल्कि मन को शक्तिशाली बनाकर आप परिस्थितियों को बदल डालो। बच्चा माँ के गर्भ से ही माँ के संकल्पों की छत्रछाया में रहता है।मन की तार जुड़ी होती है माँ से।बच्चों के आगे हम कमज़ोर क्यों हो जाते है। बच्चा गिर रहा है,सिख रहा है पर शक्तिशाली बन रहा है। माँ प्रेम,त्याग,सहनशीलता,समर्पणता एवं निस्वार्थ स्नेह की शक्तिपुंज है।बच्चा पहला स्पर्श माँ का महसूस करता है।बच्चों को गलत संग से बचाने में माँ की भूमिका अहम होती है।बाहर दुनियां में लोग जो भी बोले वो महत्वपूर्ण नही,हम क्या कर रहे वो महत्वपूर्ण है। हमे विवेक ,बुद्धि से निर्णय लेने है बच्चों के लिये।जिसे की वैल्यू तर्क शक्ति गेम्स के माध्यम से उपस्तिथ सभी माताओं ने खेल कर बच्चों की श्रेष्ठ पालना की शिक्षा को आत्मसात किया।

माँ की दुआओ की शक्ति थीम पर माँ के साथ सेल्फी फोटोज़ को बच्चों द्वारा स्वागत नृत्य नाटिका में सभी सवालों के जवाब प्रस्तुत किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित महापौर श्रीमती शशि सिन्हा ने कहा कि भगवान के बाद माँ की पूजा होती है। माँ अपने बच्चें के लक्ष्य को इतना महान बना दे कि उसको बैठने का भी समय न मिले।

कार्यक्रम का सुंदर मंच संचालन ब्रह्माकुमारी रिया बहन ने किया।

कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष माया बेलचंदन,पार्षद सविता धावस, पार्षद रमा साहू,पार्षद जमुना ठाकुर सहित बड़ी संख्या में माताओं ने उपस्थित हो कार्यक्रम का लाभ प्राप्त किया।

अंत मे सभी को राजयोग मेडिटेशन द्वारा मन को शांति की शक्ति अनुभूति कराई 

YOUR REACTION?

Facebook Conversations