राजनांदगांव । गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के पावन अवसर पर लखोली कुआँ चौक में जय बजरंग डांस ग्रुप भव्य रिकॉर्डिंग व डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में लखोली वार्ड क्रमांक 36 के पार्षद प्रतिनिधि जिला उपाध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा डोंगरगढ़ विधानसभा प्रभारी आशीष डोंगरे शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान जय बजरंग डांस ग्रुप के द्वारा सिर्फ डोंगरे का मोमेंटो देकर सम्मान किया गया।
डोंगरे ने जय बजरंग ग्रुप के पदाधिकारियों सहित वार्ड वासियों को गणतंत्र दिवस 26 जनवरी की बधाई व शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में जय बजरंग डांस ग्रुप के द्वारा भव्य रिकॉर्डिंग व डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें देशभक्ति के गीतों से पूरा वार्ड ओतप्रोत हो गया। जिससे लोगों में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस उत्साह रहे। उन्होंने आगे कहा कि आजादी के साथ ही देश के लिए एक संविधान की जरूरत भी महसूस हुई। ऐसे में इसे बनाने के लिए एक संविधान सभा का गठन हुआ था। इस सभा ने 9 दिसंबर, 1946 से संविधान बनाने का काम शुरू किया। जबकि संविधान की ड्राफ्टिंग समिति के अध्यक्ष डॉ. भीमराव अंबेडकर थे। डॉ. अंबेडकर ने भारत के संविधान को बनाने में एक अहम भूमिका निभाई थी, जिसकी वजह से उन्हें संविधान निर्माता भी कहा जाता है। भारत का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है, जिसे बनाने में पूरे 2 साल, 11 माह, 18 दिन लगे थे। इसके बाद 26 नवंबर, 1949 को संविधान सभा ने अध्यक्ष को देश का संविधान सौंपा था। यही वजह है कि हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है।

Facebook Conversations