लखोली की पावन धारा में संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण में शामिल हुए आशीष डोंगरे
त्वरित ख़बरें - कथावाचक पंडित अकलेस्वर महाराज जी का लिया आशीर्वाद

राजनांदगांव । कृपा बृजभान दुलारी श्री राधारानी की असीम से लखोली की पावन धारा में प्रथम वर्ष संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण 05 जनवरी से 13 जनवरी तक ज्ञान यज्ञ सप्ताह कथा स्थाल दुर्गा चौक, लखोली वार्ड नं. 35 व 36 आयोजक जय माँ भावनी, जय माँ ज्वाला स्वय सहायता समुह लखोली एवं समस्त वार्डवासी के तत्वधान में आयोजन किया जा रहा है। जिसमें भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष व लखोली वार्ड नंबर 36 के पार्षद प्रतिनिधि आशीष डोंगरे शामिल हुए और 11 जनवरी के सुदामा चरित्र कथा का रसपान किया। साथ ही साथ कथावाचक पंडित अकलेस्वर महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि लखोली दुर्गा चौक की पवन धरा में प्रथम वर्ष संगीत में श्रीमद् भागवत महापुराण का आयोजन हो रहा है। जिसके लिए मैं आयोजक जय माँ भावनी, जय माँ ज्वाला स्वय सहायता समुह सहित लखोली की जनता का आभार व्यक्त करता हूं। और साथ ही साथ लखोली वार्ड सहित आसपास के वार्ड के लोगों से अपील करता हूं कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर श्रीमद भागवत महापुराण में शामिल होकर कथा का रसपान कर अपने जीवन को धन्य करें।

कथा प्रसग सरोवर इस प्रकार से हैं - 1 दिनांक 05 जनवरी 2023 गौकर्ण कथा, दिनांक 06 जनवरी 2023 कथा प्रारंभ, दिनांक 07 जनवरी 2023 कपील जन्म-गुरु महिमा, दिनांक 08 जनवरी 2023 ध्रुव चरित्र समुद्र मंथन, दिनांक 09 जनवरी 2023 कृष्णा जन्म, दही दिनांक 10 जनवरी 2023 रुखमणि विवाह लुट, दिनांक 11 जनवरी 2023 सुदामा चरित्र, दिनांक 12 जनवरी 2023 परमधाम कथा (पुजा), दिनांक 13 जनवरी 2023 गीता हवन चढौतरी समापन।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations