कृषि मंत्री रविंद्र चौबे से मिले पूर्व विधायक खुज्जी भोला राम साहू, भागवत साहू अध्यक्ष ज़िला साहू संघ :
त्वरित खबरे :

5 फरवरी 2023

राजनांदगांव। माननीय  रविंद्र चौबे जी पंचायत एवं कृषि मंत्री छत्तीसगढ़ शासन रायपुर के निज निवास पहुंचकर भोलाराम साहू पूर्व विधायक खुज्जी, भागवत साहू अध्यक्ष जिला साहू संघ राजनांदगांव, देव लाल साहू पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत टेडेसरा, रामगुलाल घावड़े सरपंच ग्राम पंचायत पांगरी खुर्द, जगमोहन साहू ,रूपेंद्र साहू मीडिया प्रभारी एवं संजु साहू रायपुर ने सौजन्य मुलाकात किया। मुलाकात के दौरान माननीय मंत्री रविंद्र चौबे जी को बताया कि जिला साहू संघ राजनांदगांव के अंतर्गत चार परि क्षेत्र में निर्वाचित सामाजिक जन प्रतिनिधि का शपथ ग्रहण समारोह व भवन लोकार्पण में मुख्य अतिथि के रूप में समय एवं दिनांक प्रदान करने बाबत पत्र प्रेषित किया गया। जिला संघ अध्यक्ष भागवत साहू एवं पूर्व विधायक खुज्जी भोला राम साहू आगे न बताया कि जिला साहू संघ राजनांदगांव के अंतर्गत 4 परिक्षेत्र ईरा (सोमनी)) सुंदरा, बघेरा, पटेवा में सामाजिक प्रक्रिया के चुनाव संपन्न कराया जा चुका है। जिसके शपथ समारोह हेतु ईरा एवं सुंदरा परि क्षेत्र का शपथ ग्रहण ग्राम टेडेसरा में तथा बघेरा व पटेवा परिक्षेत्र का शपथ ग्रहण ग्राम बघेरा में किया जाना है। साथ ही टेंडेसरा में एक करोड़ रुपए की लागत से विभिन्न भवनों का लोकार्पण किया जाना है और ग्राम बघेरा में परिक्षेत्रीय साहू समाज में निर्मित भवन का लोकार्पण किया जाना है।जिस पर माननीय मंत्री महोदय जी समय ने अपनी हामी भरी है । 

YOUR REACTION?

Facebook Conversations