कक्षा आठवीं में भूमि सोनकर प्रथम स्थान पर रही ।
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

राजनांदगांव - प.पु.बक्शी शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय राजनांदगांव, संकुल - गंजपारा विकासखण्ड व जिला - राजनांदगांव स्कूल में छात्रा भूमि सोनकर ९३.५० प्रतिशत अंको के साथ उत्कृष्टता हासिल की है । भूमि सोनकर शुरू से ही मेधावी छात्रा रही है। वह जिला संयुक्त सेवा भजन मानस मंडल राजनांदगांव के अध्यक्ष मनसुख लाल सोनकर एवं शैल पुत्री महिला समूह की अध्यक्षा श्रीमती संतोषी सोनकर की पुत्री है। भूमि सोनकर की इस सफलता पर संयुक्त मंडल के समस्त सदस्य मंत्री, उस्तादगणो ने तथा महिला समूह के सदस्यों ने बधाई दी है। जिसमें प्रमुख रूप से अशोक सारथी, मोहन सेन, मनसुख लाल सोनकर, बाबूदास मानिकपुरी, दम्मू भगत, सरोज साहू, वनीता यादव, नीता देवांगन, सुरूचि यादव आदि है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations