2 फरवरी 2023
राजनांदगांव । जिला कांग्रेस कमेटी व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सैय्यद अफज़ल अली ने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के बारे में लोगों को हम विस्तार से बता रहे हैं इस यात्रा के माध्यम से हम नफ़रत, मंहगाई, बेरोजगारी, के विरुद्ध न्याय, प्रेम-एकता औऱ समानता का संदेश दे रहे हैं। यात्रा में कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ संगठन के साथ लोगो की समस्याओं को सुन रहे है प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश सरकार हर वर्ग के साथ खड़ी है औऱ निरंतर यही प्रयास कर रही है कि सबको अपना अधिकार मिले वही लोगों में केंद्र सरकार के ख़िलाफ़ बहोत आक्रोश देखने को मिल रहा है
जिले के हर विधानसभा क्षेत्र में भूपेश बघेल जी के तत्वधान में कांग्रेस जन राहुल गांधी जी का संदेश जन जन तक पहुंचा रहे हैं। लोगों में कांग्रेस सरकार को लेकर एवं कांग्रेस की किसान नीति को लेकर उत्साह है वही केंद्र सरकार के महंगाई बेरोजगारी एवं हो रहे विभिन्न कठिनाइयों को लेकर काफी नाराजगी देखने को मिल रही है। कांग्रेसजन केंद्र की मोदी सरकार की वादाखिलाफी मंहगाई बेरोजगारी औऱ नाकामियों को आम जनता के बीच मे ले जा रहे है।#कांग्रेस जनों द्वारा छत्तीसगढ़ सरकार की उपलब्धियों एवं योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है।
सैय्यद अफज़ल ने आगे कहा कि हमारे आदरणीय नेता राहुल गांधी जी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा के विस्तार कार्यक्रम ‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’ के लिए राजनांदगांव जिले के हर विधानसभा क्षेत्र में चल रहे हाथ से हाथ जोड़ों अभियान में कांग्रेस जनों के साथ घर घर जाकर राहुल गांधी जी और भूपेश बघेल जी के संदेश को पहुंचा रहे हैं।नफरत, महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ आजाद हिंदुस्तान की सबसे बड़ी ऐतहासिक यात्रा को कन्याकुमारी से कश्मीर तक अपार जनसमर्थन मिला है! राहुल गांधी जी के साथ नफ़रत, बेरोज़गारी और महंगाई के ख़िलाफ़ लाखों लोग यात्रा में साथ चलते आए हैं, एक परिवार के तरह,अपनी ख़ुशियां और ग़म बांटते आए हैं। भारत जोड़ो यात्रा ने एक सुनहरा इतिहास रचा है। इस लंबी, कठिन लेकिन प्रेम से भरी यात्रा ने साबित कर दिखाया है - सच्चे भारतीय प्यार बांटते हैं, देश नहीं। रैली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा साथ ही महंगाई बेरोजगारी और संप्रदायिकता के लिए जिम्मेदार ठहराया। ईस यात्रा को लेकर कांग्रेस की नीति रीति एवं विचार को जन जन तक पहुचाई जा रही है।

Facebook Conversations