भोपाल की करोंद अनाज मंडी में सोमवार को गेहूं की आवक कम रही। मंडी खुली तो आवक 6 हजार क्विंटल ही रही, जबकि 2 दिन पहले तक 12 हजार क्विंटल गेहूं की आवक थी। अच्छी क्वालिटी का गेहूं 2400 रुपए क्विंटल तक बिका। व्यापारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में भी भाव इसी तरह रहेंगे। मंडी में अन्नपूर्णा क्वालिटी का गेहूं 2175 से 2400 रुपए प्रति क्विंटल तक बिका। मिल और मालवा राज क्वालिटी के गेहूं के रेट समर्थन मूल्य से ज्यादा हैं। व्यापारियों के अनुसार, पिछले कई दिनों से गेहूं के भाव में बढ़ोतरी हुई है। इससे किसानों का तो फायदा हुआ है, लेकिन आम लोगों को महंगा गेहूं खरीदना पड़ रहा है।
व्यापारी संजीव जैन ने बताया, वर्तमान में गेहूं के रेट बढ़े हुए हैं। अभी एक्सपोर्टरों ने भी रेट बढ़ा दिए हैं। बढ़ते रेट का सीधा असर मंडी में देखने को मिल रहा है। आने वाले दिनों में रेट में बदलाव होने की संभावना कम है। करोंद मंडी में चने की आवक कम रही। सोमवार को 400 क्विंटल चना बिकने आया। भाव 4600 से 4700 रुपए प्रति क्विंटल तक रहे। करोंद मंडी में शनिवार को शरबती गेहूं के भाव 3100 से 3560 थे जो कि सोमवार को मंडी खुलने पर गिरावट के साथ 3000-3300 रुपए क्विंटल रहे। शरबती गेहूं के रेट में 260 रुपए की कमी देखी गई।
भोपाल में ये रहे भाव
| अनाज | आज की आवक (रु. प्रति क्विंटल) | 
|---|---|
| मिल वैरायटी गेहूं | 2075-2125 | 
| अन्नपूर्णा वैरायटी गेहूं | 2175-2400 | 
| लोकवन वैरायटी गेहूं | 2150-2300 | 
| मालवा राज वैरायटी गेहूं | 2050-2100 | 
| शरबती वैरायटी गेहूं | 3000-3300 | 
| चना (देसी/कांटा) | 4600-4700 | 
इंदौर मंडी भाव
| अनाज | आज की आवक (रु. प्रति क्विंटल) | 
|---|---|
| प्याज | 900 | 
| गेहूं | 2100 | 
| लहसुन | 1766 | 
| आलू | 1305 | 
| चना | 4575 | 
| डॉलर चना | 8535 | 
| सोयाबीन | 7100 | 
| सरसों | 5965 | 
| मिर्च | 11810 | 
| मूंग | 6630 | 
जबलपुर मंडी भाव
जबलपुर कृषि उपज मंडी में किसानों को गेहूं के 22 रुपए किलो तक अधिकतम दाम मिल रहे हैं। वहीं मंडी में सरसों के भाव 500 रुपए क्विंटल तक टूटे। इस वजह से 53 रुपए किलो सरसों थोक में बिका। रविवार मंडी बंद होने के कारण सोमवार मंडी में अनाज की आवक बढ़ी। पिछले दिन के मुकाबले साढ़े 5 हजार क्विंटल अनाज अधिक पहुंचा। मंडी में अनाज की आवक 13,931 क्विंटल, सब्जी की 760 क्विंटल व फल की 510 क्विंटल रही। आलू 400 क्विंटल आया। जिसका न्यूनतम दाम 1,000 रुपए क्विंटल, अधिकतम दाम 1,400 रुपए क्विंटल, आलू का मॉडल भाव 1,200 रुपए क्विंटल तक रहा। फुटकर बाजारों में आलू के दाम 25 से 30 रुपए किलो तक बिका। प्याज का न्यूनतम दाम 8,00 रुपए क्विंटल, अधिकतम दाम 1,200 रुपए क्विंटल व मॉडल भाव 1000 रुपए तक रहा। मंडी में 70 क्विंटल टमाटर पहुंचा। जिसका न्यूनतम दाम 1,100 अधिकतम दाम 1,500 रुपए रहा। खीरा का न्यूनतम दाम 850 रुपए तक रहा। केले का न्यूनतम भाव 1,500 रुपए क्विंटल, संतरा 3,000 रुपए क्विंटल, तरबूज 1,000 रुपए क्विंटल, अंगूर 2,700 रुपए क्विंटल तक मंडी में बिका।
| जिंस | कीमत (रु. प्रति क्विंटल) | 
|---|---|
| गेहूं | 2009 से 2215 | 
| मक्का | 1900 | 
| तुवर | 5000 से 6140 | 
| चना | 4010 से 4480 | 
| उड़द | 4205 से 6300 | 
| मटर | 3400 से 4200 | 
| मूंग | 4400 से 7195 | 
| सरसों | 5305 से 7405 | 
| आलू | 1000 से 1400 | 
| प्याज | 800 से 1200 | 
| टमाटर | 1100 से 1500 | 
| खीरा | 850 | 
| केला | 1500 | 
| संतरा | 3000 | 
| तरबूज | 1000 से 1200 | 
| अंगूर | 2700 | 
सागर मंडी भाव
| जिंस | भाव (रु. प्रति क्विंटल) | 
|---|---|
| गेहूं | 2000-2750 | 
| चना | 4170-4655 | 
| मसूर | 5600-6600 | 
| अलसी | 6520-7150 | 
| सोयाबीन पीला | 5280-7125 | 
| राहर | 3500-5500 | 
| उड़द | 3100-4400 | 
नर्मदापुरम: इटारसी मंडी भाव
नर्मदापुरम जिले की इटारसी मंडी में सोमवार को 14 हजार क्विंटल अनाज की आवक हुई। गेहूं 1971 से 2100 रुपए प्रति क्विंटल के भाव बिका। पिपरिया मंडी में सोमवार को गेहूं के भाव में 27 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त हुई। गेहूं 2102 रुपए प्रति क्विंटल के भाव बिका।
| जिंस | भाव (रु. प्रति क्विंटल) | 
|---|---|
| गेहूं | 1971-2100 | 
| चना | 4090-4481 | 
| तुअर | 5425-5591 | 
| सरसों | 5750-6155 | 
| मूंग | 5400-6200 | 
पिपरिया मंडी भाव
| जिंस | भाव (रु. प्रति क्विंटल) | 
|---|---|
| गेहूं | 1975-2102 | 
| चना | 3200-4661 | 
| तुअर | 4050-6416 | 
| मसूर | 5701-6155 | 
| सरसों | 6200-6200 | 
| मूंग | 3900-6371 | 
गुना मंडी भाव
सोमवार को मंडी में 15 हजार क्विंटल गेंहू की खरीदी हुई। सभी फसलों के दाम बढ़े। धनिया के दाम 125 रुपए प्रति क्विंटल तक बढ़ गए। चने के दाम 195 रुपए प्रति क्विंटल बढ़े। सरसों के भाव 20 रुपए ज्यादा मिले। गेहूं का न्यूनतम दाम बढ़कर 2010 रुपए तक पहुंच गया। सोमवार को गेहूं का न्यूनतम भाव 2010 रुपए रहा। शनिवार के मुकाबले न्यूनतम भाव 10 रुपए कम रहा। अधिकतम मूल्य 3660 रुपए रहा। मॉडल भाव 2485 रुपए पर ही रहा। धनिया का न्यूनतम भाव 7800 रुपए मिला। अधिकतम दाम 13350 और मॉडल भाव 10775 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंच गया। चने का भाव 4905 रुपए तक पहुंच गया। चने के दाम में 195 रुपए की बढ़ोतरी हुई। सरसों का न्यूनतम भाव 6000 रुपए मिला। अधिकतम दाम 6690 रुपए और मॉडल भाव 6475 रुपए रहा।
| जिंस | भाव (रु. प्रति क्विंटल) | 
|---|---|
| गेहूं | 2010-3660 | 
| धनिया | 7800-13350 | 
| चना | 4225-5580 | 
| सरसों | 6000-6690 | 
| मसूर | 6005-6365 | 
| सोयाबीन | 5700-6915 | 
| मूंग | 6250-6575 | 
रीवा मंडी भाव
रीवा जिले की सहकारी व निजी समितियों में समर्थन मूल्य पर खरीदी के साथ-साथ करहिया कृषि उपज मंडी में रबी फसल पहुंच रही है। गेहूं के अलावा जवा, चना, मसूर, राई और अलसी लेकर किसान मंडी पहुंच रहे हैं। काफी संख्या में किसान उपार्जन केन्द्रों की जगह मंडी भी रोजाना आते हैं। कई फसलों की जींस में समर्थन मूल्य से ज्यादा रेट मिल रहा है। यहां जवा 2199, गेहूं 2226, चना 4612, मसूर 6123, अलसी 6200 व राई 6181 रुपए क्विंटल बिकी है। व्यापारियों की मानें तो 6 सप्ताह से छोटे किसान नई फसलों को लेकर मंडी पहुंच रहे हैं। जबकि बड़े किसान गांव के ही उपार्जन केंद्रों में बेच देते हैं। जिन किसानों को तत्काल पैसे ही आवश्यकता है, वही मंडी का रुख करते हैं।
| जिंस | भाव (रु. प्रति क्विंटल) | 
|---|---|
| जवा | 2199 | 
| गेहूं | 2226 | 
| चना | 4612 | 
| मसूर | 6123 | 
| अलसी | 6200 | 
| राई | 6181 | 
रतलाम मंडी भाव
रतलाम कृषि उपज मंडी में सोमवार को गेहूं की बम्पर आवक रही। रतलाम में शरबती गेहूं और लोकवन किस्म के गेहूं के दामों में हल्की गिरावट रही। शरबती गेहूं और लोकवन किस्म के गेहूं के अधिकतम दाम 3500 और 2801रुपए प्रति क्विंटल तक रहे।
| जिंस | भाव (रु. प्रति क्विंटल) | 
|---|---|
| शरबती गेहूं | 2340 -3500 | 
| गेहूं लोकवन | 2190 -2801 | 
| गेहूं 147- मिल क्वालिटी | 1980-2215 | 
| चना विशाल | 4051-4441 | 
| चना इटालियन | 3750-4410 | 
| चना डालर | 5300-8621 | 
| मेथी | 3901-4700 | 
| सोयाबीन | 4200 -7602 | 
भिंड मंडी भाव
| जिंस | भाव (रु. प्रति क्विंटल) | 
|---|---|
| गेंहू | 2090 से 2150 | 
| सरसों | 6560 से 6875 | 
उज्जैन मंडी भाव
कृषि उपज मंडी में सोमवार को गेहूं की आवक कम होने से लोकवन और पूर्णा के भाव में 100 रुपए की तेजी रही। इटालियन चने के भाव में भी 180 रुपए की तेज देखी गई। मंडी में आज बिकने आए काबुली चना, मक्का, उड़द के भाव में भी 300 से 400 रुपए की कमी देखी गई।
| जिंस | भाव (रु. प्रति क्विंटल) | 
|---|---|
| गेहूं लोकवन | 2026- 2519 | 
| गेहूं शरबती | 3001-3001 | 
| गेहूं पूर्णा | 2167-2499 | 
| चना इटालियन | 4186- 4500 | 
| चना काबली | 2800- 8600 | 
| मक्का | 1553- 1553 | 
| उड़द | 5200- 5200 | 
| सोयाबीन सफेद | 2412-8025 | 
| बटला | 3171- 4221 | 

 
                                           
                    
                    






 
            
            
 
             
            
            
                             
                             
                             
                             
                             
                             
                             
                             
                             
                            
Facebook Conversations