जिला स्तरीय मुस्लिम समाज सम्मेलन में दिग्विजय कॉलेज के छात्रों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बताये नशे के दुष्परिणाम
त्वरित खबरें / नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशामुक्ति के लिए लोगों को किया जागरूक

राजनांदगांव।दो दिवसीय जिला स्तरीय मुस्लिम समाज सम्मेलन का ईदगाह मैदान मठपारा में आयोजन हुआ जिसमें दिग्विजय कॉलेज के छात्रों द्वारा नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत लोगों को नशे के दुष्परिणाम बताने के लिए नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को बताया गया कि नशा कैसे परिवार और समाज को दीमक की तरह खोखला कर विकास की राह अवरूद्ध कर रहा है। लोगों को नशे के दुष्परिणाम बताकर कहा गया कि नशे को त्याग देना चाहिये। नुक्कड़ नाटक के पश्चात लोगों को नशे से दूर रहने की समझाइश दी और नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। दिग्विजय कॉलेज जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष व मुस्लिम समाज के वरिष्ठ श्री "रईस अहमद शक़ील" ने नशे के दुष्परिणाम बताये व लोगों से कहा कि हमें जागरूकता लाकर समाज को नशे के सेवन से मुक्त कराना है। कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ट के जिला अध्यक्ष सैय्यद अफज़ल अली ने समाचार जारी करते हुए कहा कि दिग्विजय कॉलेज के छात्रों ने नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर नाटक के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि नशा एक ऐसी गंभीर समाजिक बुराई है। जिससे इंसान का अनमोल जीवन समय से पहले ही मौत का शिकार हो जाता है। नशे के रूप में हमारे समाज में शराब, गांजा, भांग, अफीम, जर्दा, गुटखा, तम्बाकू और ध्रूमपान (बीड़ी, सिगरेट, हुक्का, चिलम) सहित चरस, स्मैक, कोकिन, ब्राउन शुगर जैसे घातक मादक दवाओं और पदार्थाे का उपयोग किया जा रहा है। जिनके सेवन से व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और आर्थिक हानि होने के साथ सामाजिक वातावरण भी प्रदूषित हो रहा है। नशा चाहे किसी भी प्रकार का हो, वह व्यक्तित्व के विनाश, निर्धनता की वृद्धि और मृत्यु का कारण भी बनता है। साथ ही नशे की आदतों के कारण परिवार तक टूट रहे हैं या फिर कह सकते है, कि नशा नाश का कारण बन रहा है।

मुस्लिम समाज के पदाधिकारियों ने दिग्विजय कॉलेज के छात्रों का आभार व्यक्त कर हौसला अफ़जाई की।

--------------

YOUR REACTION?

Facebook Conversations