जिला पंचायत के सहायक ग्रेड 3 को दी भावभीनी विदाई
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

       दुर्ग, 03 मई 2024/ जिला पंचायत के सभा कक्ष में कार्यरत कर्मचारी सहा. ग्रेड-3 को श्री रवि शंकर नामदेव सेवानिवृत होने पर विदाई दी गई। रवि शंकर नामदेव जिला पंचायत में सहा. ग्रेड-3 के पद 33 वर्षों से कार्य कर रहे थे। वह जिला पंचायत आवक-जावक कार्य का निर्वहन कर रहे हैं। इस मौके में विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा उनके उल्लेखिन कार्य की सराहना कर उनके उज्जवल भविष्य का कामना की गई।

Image

        इस अवसर पर जिला पंचायत दुर्ग सीईओ अश्वनी देवांगन ने सेवानिवृत्ति विदाई भाषण में कहा सेवानिवृत्ति को जीवन का एक नया पड़ाव माना जाता है। सेवानिवृत्ति कई लोगों के लिए एक सुखद राहत है। इस अवसर में परियोजना अधिकारी  महेशचंद, कव्या जैन उपसंचालक, सहा. परियोजना अधिकारी  संध्या कुर्रे ध्रुव, सहा. परियोजना अधिकारी मनरेगा अरदीप ढीढी, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations