जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू ने किया ध्वजारोहण
त्वरित ख़बरें -

राजनांदगांव। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी, 2023 के पावन अवसर पर जिला पंचायत में श्रीमती गीता साहू, अध्यक्ष, जिला पंचायत, राजनांदगांव द्वारा ध्वजारोहण किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता गोस्वामी विधिवत पूजा अर्चना कर राष्ट्रध्वज फहराया और समस्त देशवासियों एवं जिले वासियों को गणतंत्र दिवस की बहुत-बहुत हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया इस दौरान जिला पंचायत के उपाध्यक्ष  विक्रांत सिंह, सभापति/सदस्यगण  अशोक देवांगन, श्रीमती इन्दुमती साहू,  राजेश श्यामकर, अंगेश्वर देशमुख एवं अमित कुमार-सीईओ-जिला पंचायत तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग यथा-जिला पंचायत, पंचायत अनुभाग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा एवं छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण एवं मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण के सभी अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित हुए । इस अवसर पर माननीय अध्यक्ष महोदया, उपाध्यक्ष महोदय, सभापति एवं सदस्यगण तथा सीईओ जिला पंचायत के द्वारा सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई । उक्त जानकारी रूपेंद्र साहू ने दी।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations