जिला जनसंपर्क कार्यालय, राजनांदगांव (छ.ग.) समाचार
त्वरित खबरे-

राजीव गांधी किसान न्याय योजना किसानों के आर्थिक उन्नति की दिशा में कारगर

- खरीफ वर्ष 2021 के लिये 1 लाख 13 हजार 343 किसानों को 234 करोड़ 90 लाख 25 हजार रूपए का किया गया भुगतान

- जिले में 109 ट्रेक्टर व 250 विभिन्न प्रकार के आधुनिक कृषि यंत्रों का कृषकों को अनुदान पर किया गया वितरण

- 15 हजार 858 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई का बढ़ा रकबा

- जिले में खेती-किसानी के प्रति बढ़ा रूझान

राजनांदगांव 02 जनवरी 2023। शासन की राजीव गांधी किसान न्याय योजना किसानों के जीवन में समृद्धि एवं खुशहाली ला रही है। किसानों के आर्थिक उन्नति की दिशा में यह योजना कारगर साबित हुई है। जिले में इस योजना से प्रेरित होकर युवाओं ने खेती-किसानों को अपनाया है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत सभी फसलों के लिये 9 हजार रूपए प्रति एकड़ तथा धान के बदले वैकल्पिक फसल लेने पर 10 हजार रूपए प्रति एकड़ इनपुट सब्सिडी दी जा रही है। कोदो, कुटकी, रागी उत्पादक कृषकों को भी इसका लाभ मिल रहा है। धान के बदले कोदो, कुटकी, गन्ना, अरहर, मक्का, सोयाबीन, दलहन, तिलहन, सुुगंधित धान, अन्य फोर्टिफाइड धान, केला, पपीता अथवा वृक्षारोपण करने पर प्रति एकड़ 10 हजार रूपए इनपुट सब्सिडी राशि दी जा रही है। वृक्षारोपण करने वाले किसानों को 3 वर्षों तक इनपुट सब्सिडी की राशि मिलेगी। जिले में इन योजनाओं से व्यापक पैमाने पर किसान लाभान्वित हो रहे हैं।

राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत खरीफ वर्ष 2021 के लिये 1 लाख 13 हजार 343 किसानों को 234 करोड़ 90 लाख 25 हजार रूपए का भुगतान 3 किस्तों में किया जा चुका है। जिससे किसानों को खेती-किसानी के कार्यों में बहुत सुविधा मिली है। वे उन्नत बीज, उवर्रक, कीटनाशक आसानी से खरीद पा रहे हैं, वहीं वैज्ञानिक तकनीक को अपनाते हुए खेती करने की दिशा में अग्रसर हुए हैं। जिले में विगत चार वर्षों में कृषि विभाग के शाकंभरी, किसान समृद्धि, उथला नलकूप, चेकडेम निर्माण योजनाओं के माध्यम से 15 हजार 858 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई रकबा बढ़ा है। लघु धान्य फसलों के क्षेत्र में 3274 हेक्टेयर की वृद्धि हुई है। किसान खेती के लिए ट्रेक्टर एवं आधुनिक कृषि यंत्र का बहुतायत उपयोग करने लगे हैं, जिससे उत्पादन में वृद्धि हुई है और उन्हें लाभ मिल रहा है। जिले में 109 ट्रेक्टर व 250 विभिन्न प्रकार के आधुनिक कृषि यंत्रों का कृषकों को अनुदान पर वितरण किया गया है।

क्रमांक 02 - उषा किरण ------------------------------

नि:शुल्क प्रशिक्षण हेतु 16 जनवरी तक कर सकते है आवेदन प्राप्त

राजनांदगांव 02 जनवरी 2023। प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना अंतर्गत अनुसूचित जाति वर्ग के 10 बेरोजगार युवाओंं को 3 माह का नि:शुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण दिया जाएगा। शिक्षण प्राप्त करने हेतु इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 16 जनवरी 2023 तक जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति कलेक्ट्रोरेट परिसर कमरा क्रमांक 71 राजनांदगांव में संपर्क कर आवेदन पत्र एवं जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को सेन्ट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ कैमिकल्स इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी रायपुर (रिपेट), रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय भारत सरकार का उपक्रम के माध्यम से नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। योजनांतर्गत चयनित अभ्यर्थियों को आवास एवं भोजन की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी। इस संबंध में विस्तृत जानकारी सिपेट कार्यालय के दूरभाष क्रमांक 0771-6673002 पर प्राप्त कर सकते हैेें।

क्रमांक 03 - उषा किरण ------------------------------

एसआईएस इंडिया लिमिटेड द्वारा कैम्प का आयोजन

राजनांदगांव 02 जनवरी 2023। भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली द्वारा एसआईएस (इंडिया) लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में 10 से 18 जनवरी 2023 तक सुबह 11 बजे से संध्या 4 बजे तक जिले के विभिन्न थानों में सुरक्षा कार्यों के लिए आवेदित उम्मीदवारों को पंजीकृत कर प्रशिक्षणोंपरान्त स्थायी रोजगार देने कैम्प का आयोजन किया जाएगा। जिसके अंतर्गत थाना डोंगरगढ़ में 10 जनवरी 2023, थाना बोरतलाव में 11 जनवरी 2023, थाना बागनदी में 12 जनवरी 2023, थाना छुरिया में 13 जनवरी 2023, थाना गैंदाटोला में 14 जनवरी 2023, थाना डोंगरगांव में 16 जनवरी 2023 एवं रक्षित आरक्षी केन्द्र राजनांदगांव में 18 जनवरी 2023 को कैम्प लगाया जाएगा।

क्रमांक 04 - उषा किरण ------------------------------

YOUR REACTION?

Facebook Conversations