जिला भाजपा किसान मोर्चा ने कलेक्टर को सौपा ज्ञापन
त्वरित खबरे- किसान मोर्चा द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ शासन के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा

राजनांदगांव। जिला भाजपा किसान मोर्चा द्वारा  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ शासन के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। किसानों को अविलंब टोकन जारी करने एवं तुरंत धान खरीदी प्रांरम्भ किए जाने विषयक पत्र कलेक्टर को पत्र प्रेषित किया गया। जिला भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष हीरेंद्र कुमार साहू एवं महामंत्री घासी राम साहू ने बताया कि जिले में विगत 1 सप्ताह से किसानों को ऑनलाइन टोकन जारी नहीं हो रहा है वही धान खरीदी केंद्रों में बम्फर धान जाम होने के कारण धान खरीदी भी बंद हो गया है। जिससे किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और हमारे किसान भाई सेवा सहकारी समितियों का चक्कर लगाकर भटक रहे हैं ऐसी स्थिति में यदि 3 जनवरी तक धान खरीदी प्रांरम्भ नहीं होता है तो जिले के सभी सेवा सहकारी समितियों में भारतीय जनता पार्टी धरना प्रदर्शन करेगी। जिला भाजपा किसान मोर्चा ने शीघ्र ही मांग करते हुए कहा कि तत्काल, सोसाइटी में धान खरीदी शुरू किए जाने का निर्देश का आदेश दिया जाए।जिला भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष हिरेंद्र कुमार साहू ने कहा कि आज किसान तहसील कार्यालय एवं सेवा सहकारी समितियों के चक्कर काट रहे हैं फिर भी लोगों को सोसाइटी में टोकन नहीं मिल पा रहा है और अपनी गाढी कमाई की उपज को बेचने के लिए चक्कर काट रहे हैं किसान हितैषी सरकार बीच में ही धान खरीदी बंद करके किसानों के साथ सरासर अन्याय कर रहे हैं। जिले में भूपेश बघेल के ताना शाह रवैया से किसानों मे भारी व्याप्त है।इस दौरान मधुसूदन यादव प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा, रमेश पटेल ज़िला अध्यक्ष भाजपा, भरत वर्मा प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा, कोमल सिंह राजपूत प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा, संतोष अग्रवाल पूर्व ज़िला अध्यक्ष ,सचिन सिंह बघेल महामंत्री जिला भाजपा, राजेंद्र गोलछा ज़िला उपाध्यक्ष भाजपा, वीरेंद्र जैन उपाध्यक्ष जिला भाजपा, हिरेंद्र कुमार साहू ज़िला अध्यक्ष किसान मोर्चा ,अध्यक्ष जिला पिछ्डा वर्ग शिव वर्मा ,घासी राम साहू महामंत्री किसान मोर्चा, तरुण लालवानी मंडल अध्यक्ष भाजपा, मणीभास्कर गुप्ता पार्षद, धनराज वर्मा, चंद्रेश श्रीवास, जितेंद्र गेंडरे ,ओम प्रकाश साहू, परदेसी साहू ,अमृत साहू ,धनेश वर्मा, बलिराम पटेल आदि मौजूद रहे।

--------------

YOUR REACTION?

Facebook Conversations