राजनांदगांव । ग्राम ईरईखुर्द में मोर मकान मोर आवास तहत बैठक लेकर फॉर्म भरवाकर लोगों को जागृत किया गया। जिला पंचायत सदस्य व भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेश श्यामकर ने कहा कि मोर मकान मोर आवास के तहत ग्राम ईरईखुर्द में ग्राम वासियों के साथ जगह-जगह जाकर लोगों को फार्म भरवाकर जागृत करने का काम किया गया। छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल की जो सरकार है देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने जो प्रधानमंत्री आवास योजना निकाली थी। जो 2022 तक सभी गरीबों के पक्के मकान बनाने का संकल्प लिया था। उसको छत्तीसगढ़ के भूपेश बघेल सरकार पूरा नहीं होने दे रहा है। जिसको लेकर आज हर पंचायतों में जगह-जगह बैठक करवा कर भूपेश बघेल सरकार के खिलाफ जनता को जागरूक करने का काम किया जा रहा है। और साथ ही साथ लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लोगों को भीख नहीं प्रधानमंत्री आवास चाहिए।
श्यामकर ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर ग्राम ईरईखुर्द में भूपेश सरकार की आवास नीति का विरोध करते हुए योजना से वंचित लोगों से मुलाकात करके चर्चा किया। हितग्राहियों ने चर्चा के दौरान बताया कि योजना तहत मकान निर्माण कार्य पुर्ण होने के बाद भी खाते में शेष राशि नही आया है। साथ ही साथ प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कुछ मकान आधे अधूरे बनकर पड़े हुए हैं। क्योंकि बाकी का पैसा अभी तक हितग्राहियों के खाते में नहीं आने से मकान पूरा करने में हितग्राहियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की इस महत्वाकांक्षी योजना ठप्प पड़े रहने पर प्रदेश सरकार की तीखी आलोचना की है। इस दौरान मुख्य रूप से राजेश श्यामकर के साथ घुमका मंडल अध्यक्ष जागेश्वर साहू, परदेसी सोनबोईर, अजय ठाकुर, बलदेव वर्मा, यादव वर्मा, बहुर वर्मा, रामचंद्र वर्मा, राजेंद्र वर्मा, मन्नु साहू सहित समस्त ग्रामवासी व ग्राम ईरईखुर्द की माताएं बहने उपस्थित थी।

Facebook Conversations