राजनांदगांव। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आदेशानुसार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर शहर के दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा आगामी 26 जनवरी से प्रारंभ होने वाली हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा की रूपरेखा एवं रूट चार्ट को शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा की उपस्थिति में 29 दिसंबर को कांग्रेस भवन में मासिक समीक्षा बैठक में तय किया गया। बैठक में सर्वप्रथम अहिसा के पुजारी महात्मा गांधी जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात शहर जिलाध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा का दक्षिण ब्लॉक के सभी पदाधिकारियों की ओर से ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यकांत जैन ने अभिनंदन किया।
जानकारी देते हुए दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सूर्यकांत जैन ने बताया कि आज की बैठक में कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व राहुल गांधी द्वारा भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई है, उसी तर्ज पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम एवं शहर जिला कांग्रेस प्रभारी अरूण सिंह सिसोदिया के निर्देशानुसार हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा आगामी 26 जनवरी से निकाली जाएगी। आज की बैठक में यात्रा की रूपरेखा के लिए दक्षिण ब्लॉक के सभी पदाधिकारी एवं बूथ अध्यक्षों ने अपने-अपने वार्ड का रूट बनाकर बैठक में दिया। इस यात्रा का उद्देश्य सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना एवं छत्तीसगढ़ सरकार की जनहितकारी नीतियों को जनमानस तक पहंुचाने का कार्य यात्रा के माध्यम से किया जाना है। इस यात्रा में वार्ड के प्रत्येक घरों में जाकर आमजनता से बढ़ती हुई महंगाई के खिलाफ इस यात्रा से जुड़ने का आग्रह एवं प्रदेश कांग्रेस द्वारा दिए हुए पाम्पलेट को संवाद के माध्यम से पहंुचाना है।
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने उपस्थित पदाधिकारियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जिस तरह आप सभी ने भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होकर आम जनता को भारत जोड़ो यात्रा से जोड़ा था, उसी तरह इस यात्रा के उद्देश्य को भी जनमानस तक पहंुचाना है। इस हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के संदेश पत्र एवं केन्द्र की मोदी सरकार के खिलाफ चार्ज सीट भी बांटा जाएगा। यह यात्रा लगभग 2 माह तक हर वार्ड में पहंुचकर हर घर-घर तक पहंुचेगी। बैठक में आरक्षण विधेयक को लेकर आगामी 3 जनवरी को होने वाली प्रदेश व्यापी महारैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की बात कहीं गई।
आज की बैठक में प्रमुख रूप से शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष राजू खान, महामंत्री हनी ग्रेवाल, दक्षिण ब्लॉक उपाध्यक्ष महेश अग्रवाल, सरिता साहू, राजेश चौहान, अनिस जैन, मनीष गौतम, लखु रूचंदानी, डा. राकेश कुमार, शाबिर जिंदरान, अंकालू साहू, सतीश सोनपिपरे, राजकुमार जायसवाल, संतोष हटवार, अजय अग्रवाल, विशु अजमानी, राजेश पटेल, कुशल रजक, आशीष सोनकर, खिलेश बंजारे, मोहसिन कुरैशी, गंगाबाई साहू, शैलेन्द्र जोशी, घनश्याम श्रीरंगे, भारतभूषण शर्मा, शुभम कसार, मजहर खान, दुर्गेश धीवर, सुरेश यादव, शब्बीर हुसैन, ललित मरकाम, अशोक सेन, निरंजन शर्मा, दुर्गेश सोनकर, सुनील, कमलकांत डोंगरे, संदीप सोनी, आकाश रामटेके, मनोज बोरकर सहित कांग्रेसजन उपस्थित थे। बैठक में उपस्थित कांग्रेसजनों का दक्षिण ब्लॉक उपाध्यक्ष डाण्राकेश कुमार ने आभार जताया।

Facebook Conversations