25 मई 2023
राजनांदगांव। सिख धर्म के पांचवें गुरु अर्जुन देव जी की शहादत दिवस पर मंगलवार को राजनांदगांव के गुरूद्वारा चौक पर शरबत व चना का वितरण किया गया। राजनांदगांव के गुरु सिंह सभा के सदस्यों द्वारा राहगिरों के बीच शरबत व चना बांटे। मौके पर मौजूद गुरु सिंह सभा के सदस्यों ने कहा कि गुरु अर्जुन देव जी की आज शहीदी दिवस है। बताया कि सिखों के पांचवें गुरु अर्जुन देव जी की शहादत अतुलनिय है। वे मानवता के सच्चे सेवक, धर्म के रक्षक, शांत व गंभीर स्वभाव के मालिक थे। उनके शहीदी को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोगों ने उपस्थित होकर शरबत व चना का आनंद लिया।

Facebook Conversations