ग्राम पंचायत  दरबारटोला (छुईखदान) में मनरेगा  कार्य प्रारंभ
त्वरित ख़बरें - रिपोर्टिंग निशा बिस्वास छ.ग.ब्यूरो प्रमुख

छुईखदान /  ग्रामीणों की आवश्यकता के अनुसार निर्माण कार्य कराने से बेहतर परिसंपत्तियों का निर्माण होता है। मनरेगा के माध्यम से जलसंरक्षण के बेहतर कार्यों में तालाब, डबरी, कुआं आते हैं, इसलिए इन कार्यों को बढ़ावा दें। साथ ही गांव में जहां पर नाली की आवश्यकता है वहां पर नाली निर्माण और जहां पर व्यक्तिमूलक कार्यों की आवश्यकता है वहां पर उसी का प्रस्ताव तैयार करें। सभी पंचायतों में मनरेगा के काम प्रारंभ करें ताकि मजदूरों को बाहर न जाना पड़े।

ग्राम पंचायत  दरबारटोला (छुईखदान) में सरपंच कुंभ लाल मेरावी एवं  सचिव कपिलदास मानिकपुरी ने त्वरित ख़बरें अख़बार के छ.ग.ब्यूरो प्रमुख निशा बिस्वास को बताया कि उनके गांव में मनरेगा का कार्य किया जा रहा है| साथ ही   भूमि सुधार और तालाब का कार्य शुरू है | ताकि गाँव में कार्य करने वाले लोगो को  काम की  तलाश में बाहर कही और जाना न पड़े वहीं मजदूरों को गांव में ही रोजगार मिलने लगा है | 

YOUR REACTION?

Facebook Conversations