ग्राम भोलापुर में श्रीराम चरित मानस गायन सम्मेलन का समापन
त्वरितख़बरें/ *टेमन बोरकर,छुरिया*

छुरिया: छुरिया विकासखंड के ग्राम भोलापुर में नव ज्योति मानस प्रचार समिति एवं समस्त ग्रामवासियों के तत्वाधान में दिनांक 21 एवं 22 जनवरी 2023 को 02 दिवसीय श्रीराम चरित मानस गायन सम्मेलन आयोजन किया गया। इसके समापन अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव अध्यक्ष जनपद पंचायत छुरिया, अध्यक्षत सरपंच रूखम प्रसाद पाण्डे हेमलता बंजारे जनपद सदस्य, संगीता यादव मंड़ल मंत्री ,भुखन धनकर, दया राम सिन्हा, देवधन सिन्हा, मनबोध चतुर्वेदी, गिरधारी लाल, चेतन साहू, कालू राम बंजारे, पूर्णानंद साहू, कुमन साहू, भगत राम वैध, प्रीतम साहू, मोहित सिन्हा ग्राम पटेल, सोहन साहू, उपस्थित रहें, साथ ही मुख्य अतिथि श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव ने अपने संबोधन में कहा कि, श्रीराम चरित मानस गायन हमारे मन को प्रसन्नता एवं भक्ति भावना से जोड़े रहती है एवं इसके आयोजन से नये पीढ़ियो में अच्छे संस्कार व आचरण का बीजारोपण भी हो रहा है। कार्यक्रम के समापन अवसर पर महिला कमांडो, समस्त महिला समूह, एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहें।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations