*गैंदाटोला में कवि सम्मेलन आयोजित*
त्वरित ख़बरें/ रिपोर्टिंग मुज़्ज़म्मिल ख़ान ब्यूरों राजनांदगांव

*राजनांदगाव* छुरिया विकास खण्ड के सबसे बड़े ग्राम गैंदाटोला में दिनांक 21 एवं 22 जनवरी को दो दिवसीय मानस सम्मेलन का आयोजन तुलसी कृत बाल रामायण मंडली द्वारा किया गया ।

जिसमें रात्रि में जगराता एवं हास्य कवि सम्मेलन का भी आयोजन हुआ जिसके मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि चंदू साहू,ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रितेश जैन,प्रवक्ता राहुल तिवारी की उपस्थिति में कवियो ने कविता पाठ किया जिसमें मंच संचालन सबरस कवि वीरेन्द्र तिवारी 'वीरू',वीर रस यूनुस'अजनबी',हास्य कवि ग्वाला प्रसाद यादव नटखट,भुखन वर्मा,पवन यादव पहुना, छत्तीसगढी गीतकार रमेश मंडावी ने कविता पाठ कर लोगों मंत्र मुग्ध कर दिया ।

तुलसी कृत बाल रामायण मण्डली के संचालक डॉ प्रकाश शर्मा, अध्यक्ष कमल नारायण गुप्ता, राजू सिंह राजपूत, डॉ भीखम देवांगन, अफजल कुरैशी, खलील अहमद कुरैशी ने कवियों का स्वागत किया।

गीतकार रमेश मण्डवी ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर काव्य पाठ का शुभारंभ किया संचालन वीरेंद्र तिवारी वीरू ने हास्य व्यंग्य,ग्वाला प्रसाद यादव नटखट ने हास्य पर कविता पाठ कर लोगों को गुदगुदाया,भुखन वर्मा,पवन यादव पहुना ने भी हास्य पर कविता पाठ किया।

 वीर रस के कवि यूनुस अजनबी ने देशभक्ति गीत ,कविता से दर्शकों को जोड़ें रखा देर रात तक कविता पाठ का लोग आनंद लिये कार्यक्रम का आभार डॉ प्रकाश शर्मा ने कविता पाठ कर किया ।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations