दुर्ग। दुर्ग-राजनांदगांव बायपास रोड पर अर्थ होटल इंटरनेशनल का भव्य शुभारंभ उत्साह और गरिमापूर्ण माहौल में हुआ। उद्घाटन समारोह में दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल, विधायक ललित चंद्राकर, विधायक रिंकेश सेन, महापौर अल्का वाघमर, पूर्व विधायक अरुण वोरा, अरविंदर खुराना सहित क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि, व्यवसायी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
समारोह के दौरान सांसद विजय बघेल ने होटल संचालक चरणजीत सिंह को नए प्रतिष्ठान की शुरुआत पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दुर्ग-राजनांदगांव को जोड़ने वाले बायपास मार्ग पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह होटल क्षेत्रवासियों के साथ-साथ दूसरे शहरों से आने वाले लोगों के लिए भी सुविधाजनक साबित होगा।
सांसद ने कहा कि इस तरह के आधुनिक प्रतिष्ठानों से क्षेत्र में विकास और व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलता है। साथ ही वैवाहिक समारोह, सालगिरह, सामाजिक कार्यक्रम और अन्य आयोजनों के लिए लोगों को बेहतर सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होती हैं।
उन्होंने चरणजीत सिंह, सिमरनजीत सिंह और रसदीप सिंह को अर्थ होटल इंटरनेशनल के सफल संचालन और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
शुभारंभ समारोह में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, व्यवसायियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी रही। कार्यक्रम के दौरान नए होटल को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिला।

Facebook Conversations