दुर्ग पटेल चौक : फुटपाथ पर दुकान लगाने जगह को लेकर विवाद, महिला पर हमला
त्वरित ख़बरें - पटेल चौक में पसरा की जगह को लेकर विवाद, महिला पर हमला - देखे खबर

दुर्ग / फुटपाथ पर दुकान लगाने जगह को लेकर मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे पटेल चौक पर दो गुटों में विवाद हो गया विवाद इतना बढ़ गया कि उसमें से एक गुट ने महिला के सिर पर पत्थरों से वार कर दिया । इस प्राणघातक हमले में घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है| 

पुलिस ने फल विक्रेता राजू स्वर्णकार प्रदीप सोनकर और राधिका ढीमर के खिलाफ धारा 307 ,323 ,294 स 506,34 के तहत जुर्म दर्ज किया ।तीनो आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है । 

कोतवाली टीआई भूषण एक्का ने बताया कि प्रार्थी कुंद्रा पारा निवासी उषा कन्नौजी , कुरमला मराठी और इंदु करवे के साथ लंबे समय से पटेल चौक पर सब्जी व मनिहारी का पसरा दुकान लगा रही थी । वहीं पर राजीव नगर निवासी राजू सोनकर और राधिका ढीमर फल व सब्जी की दुकान लगाते हैं दोनों पक्षों में जगह को लेकर आए दिन विवाद होता रहता था मंगलवार को सुबह फिर नोकझोंक से शुरू हुए विवाद ने बड़ा रूप ले लिया । विवाद बढ़ता गया और आरोपी राजू सोनकर 48 वर्ष अपने बेटे प्रदीप सुनकर 28 वर्ष और राधिका ढीमर के साथ मिलकर मारपीट शुरू कर दी दोनों ने पत्थर उठाकर उषा कन्नौजे के सिर पर कई वार कर दिया । हमला ने उषा जमीन पर गिरी और अचेत हो गई सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर विवाद को शांत कराया महिला को जिला  अस्पताल में भर्ती कराया गया

YOUR REACTION?

Facebook Conversations