धोखाधड़ी के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी
ज़ाफ़रान खान : रिपोर्टिंग

प्रार्थिया के नाम पर ठगी, लाखों का ऋण लिया गया बैंकों से

प्रार्थिया अख्तरी बेगम, उम्र 57 वर्ष, निवासी चरोदा, थाना पुरानी भिलाई, जिला दुर्ग ने शिकायत दर्ज कराई कि वर्ष 2006 में मकान निर्माण के संबंध में उनके पूर्व परिचित एल. महेश्वर राय को जानकारी दी गई थी। आरोप है कि एल. महेश्वर राय ने प्रार्थिया के नाम और संपत्ति का दुरुपयोग कर लगभग 20 लाख रुपये का ऋण प्राप्त किया, जिसकी मासिक किश्त उनके वेतन से कटती रही। इसके अतिरिक्त, वर्ष 2021 में भारतीय स्टेट बैंक, पदुमनगर चरोदा से 5,80,000 रुपये और फरवरी 2025 में रेलवे अर्बन बैंक से 5,80,000 रुपये का ऋण भी प्रार्थिया के नाम पर लिया गया।

एल. महेश्वर राय के बाद आरोपी के. सांईवारा ने प्रार्थिया के बैंक दस्तावेज, एटीएम कार्ड, पासबुक, चेकबुक, आधार कार्ड, पैन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र एवं मोबाइल सिम अपने कब्जे में रखकर वर्ष 2021 से 2025 के बीच एटीएम और चेक के माध्यम से लगभग 5,00,000 रुपये की धोखाधड़ी की। इसमें से 80,000 रुपये अपने परिवार के खाते और शेष राशि परिचितों के खाते में स्थानांतरित की गई।

प्रकरण

YOUR REACTION?

Facebook Conversations