धारदार हथियार लेकर घूम रहे आरोपी को गिरफ्तार
त्वरित खबरे : ज़ाफ़रान खान रेपोर्टिंग

अड्डेबाजी पर लगातार कार्यवाही जारी

 थाना पुरानी भिलाई क्षेत्र अंतर्गत सिरसागेट पुराने अंडरब्रिज के पास एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में धारदार हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना पर थाना पुरानी भिलाई की पेट्रोलिंग टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई तथा आरोपी को पकड़कर पूछताछ की गई।पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम जेकी सिंह, उम्र 33 वर्ष, निवासी अर्जुन नगर कैम्प-01, मिनी गार्डन के पास, थाना छावनी, जिला दुर्ग बताया। आरोपी के कब्जे से एक धारदार हथियार बरामद किया गया। आरोपी द्वारा हथियार रखने संबंधी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर थाना पुरानी भिलाई में अपराध क्रमांक 80/2026 धारा 25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया।विवेचना के दौरान आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से आरोपी का न्यायिक रिमांड दिनांक 16.02.2026 तक स्वीकृत किया गया है। प्रकरण में विवेचना जारी है।

घटना स्थल : सिरसागेट पुराना अंडरब्रिज के पास, थाना पुरानी भिलाई, जिला दुर्ग।

आरोपी का नाम :  जेकी सिंह, उम्र 33 वर्ष, निवासी अर्जुन नगर कैम्प-01, मिनी गार्डन के पास, थाना छावनी, जिला दुर्ग।

जप्त सामग्री :  एक धारदार हथियार।

सराहनीय भूमिका :  उक्त कार्यवाही में थाना पुरानी भिलाई के पेट्रोलिंग स्टाफ एवं विवेचना अधिकारी की सराहनीय भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें एवं किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations