डीएसपी विश्वास चन्द्राकर को नए अनुविभाग का दायित्व
त्वरित ख़बरें - खुर्सीपार, पुरानी भिलाई व कुम्हारी को छावनी से अलग कर बनाया गया नया अनुविभाग - देखे खबर

डीएसपी विश्वास चन्द्राकर को नए अनुविभाग का दायित्व

छावनी पुलिस अनुविभाग का फिर एक बार विभाजन हुआ है. इसके तहत अविभाजित छावनी अनुविभाग के सीएसपी रहे विश्वास चन्द्राकर को खुर्सीपार, पुरानी भिलाई व कुम्हारी थाना क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है. इस बदलाव के बाद वर्तमान छावनी सीएसपी कौशलेन्द्र पटेल के अधिकार में छावनी व जामुल थाना का क्षेत्र रह गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बद्री नारायण मीणा ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत छावनी अनुविभाग को दो भागों में विभाजित किया है. अभी तक छावनी अनुविभाग में छावनी, जामुल, खुर्सीपार, पुरानी भिलाई और कुम्हारी थाना क्षेत्र शामिल था. इस अनुविभाग की जिम्मेदारी उप पुलिस अधीक्षक कौशलेन्द्र पटेल संभाल रहे थे. लेकिन विभाजन के बाद श्री पटेल का कार्यक्षेत्र अब छावनी व जामुल थाना तक सिमट गया है. उप पुलिस अधीक्षक विश्वास चन्द्राकर को खुर्सीपार, पुरानी भिलाई और कुम्हारी को मिलाकर बनाए गए नए अनुविभाग का प्रभार सौंपा गया है. इसके अलावा श्री चन्द्राकर को सायबर सेल व क्राइम का भी अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है.

गौरतलब रहे कि छावनी पुलिस अनुविभाग को विभाजित कर पुरानी भिलाई के नाम से नया अनुविभाग बनाने की मांग बरसों पुरानी है. पुरानी भिलाई अनुविभाग में पुरानी भिलाई, कुम्हारी व अभी पाटन अनुविभाग में शामिल अमलेश्वर थाना क्षेत्र को शामिल किए जाने की जनभावना रही है. जबकि खुर्सीपार थाना को छावनी पुलिस अनुविभाग में ही रखे जाने की भावना महकमे के साथ ही आम जनमानस के बीच से समय समय पर व्यक्त होती रही है.

YOUR REACTION?

Facebook Conversations