छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ रायपुर द्वारा 7 जनवरी को राजिम जयंती समारोह
त्वरित खबरें

राजनांदगांव। जिला साहू संघ अध्यक्ष भागवत साहू ,महामंत्री नीलमणी साहू ने बताया कि 7 जनवरी को राजीम जयंती महोत्सव, राजीव जयंती समारोह, आम सभा एवं स्वास्थ्य शिविर राजिम महोत्सव, स्थल त्रिवेणी संगम राजिम जिला गरियाबंद छत्तीसगढ़ में, छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ रायपुर द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी ।जिसमें राजनांदगांव जिला साहू संघ के नेतृत्व में सभी प्रकोष्ठ ,तहसील, मंडल सहित सामाजिक गण बड़ी संख्या में शामिल होंगे।अध्यक्ष भागवत साहू ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ शासन होंगे। प्रमुख अतिथि जय दत्त क्षीर सागर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय तेली साहू महासभा, अरुण साव प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी ,ताम्रध्वज साहू गृह मंत्री छत्तीसगढ़ शासन के आतिथ्य में होगा ।अध्यक्ष भागवत साहू एवं महामंत्री नीलमणि साहू ने अधिक से अधिक लोगों को राजिम जयंती समारोह में शामिल होने का आग्रह किया है। उक्त जानकारी रूपेंद्र साहू ने दी।

--------------

YOUR REACTION?

Facebook Conversations