राजनांदगांव। ग्राम भर्रेगांव में मंडई मेला का आयोजन किया गया।इस अवसर पर रात्रि में लोगों के मनोरंजन के लिए छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध टीवी दूरदर्शन के कलाकारों से सुसज्जित लोक तिहार छत्तीसगढ़ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन रखा गया था। इस अवसर पर मुख्य अतिथि निखिल द्विवेदी छत्तीसगढ़ सदस्य पर्यटन मंडल के आतिथ्य में हुआ। निखिल द्विवेदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की परंपरा, छत्तीसगढ़ की संस्कृति को जन जन तक पहुंचाने का काम कलाकारों द्वारा की जाती है और छत्तीसगढ़ की परंपरा, संस्कृति ,त्यौहार को ऊंचा उठाने का काम माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कर रहे हैं जिसकी चर्चा पूरे देश में होती है। इसके लिए माननीय मुख्यमंत्री जी को मैं आभार प्रकट करता हूं और समस्त ग्रामवासी एवं कलाकारों को मंडई मेला की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया ।इस अवसर पर श्रीमती एकता चंद्राकर सरपंच, महेश चंद्राकर ,पोषण सिन्हा, बलभद्र चंद्राकर ,सुभाष चंद्राकर, दिलीप चंद्राकर ,मुकेश साहू, सत्यम चंद्राकर एवं समस्त ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
त्वरित ख़बरें

Facebook Conversations