अंबागढ़ चौकी :- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रेरणा से छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़िया खेलो को बढ़ावा दिया जा रहा है, उसी क्रम में महिलाओं एवं छात्राओं के सम्मान में 8 दिसंबर दिन रविवार 12:30 बजे को क्रिकेट ग्राउंड मैदान में कबड्डी, रस्साकसी, कुर्सी दौड़, फुगड़ी, मटका फोड़ व दौड़ का आयोजन रखा गया है, जिसमे भाग लेने माताओं बहनों को अपनी टीम बनाकर नगर पंचायत कार्यालय के आवक जावक शाखा में दे सकते हैं, 7 दिसंबर को 2 बजे तक दे सकते है, जीतने वाले टीम को प्रथम और द्वितीय पुरस्कार दिए जाएंगे, कार्यक्रम की शुरुआत महिला मंडल के भजन और राष्ट्रगान के साथ शुरू की जाएगी, यह कार्यक्रम आयोजक रितेश मेश्राम नगर पंचायत उपाध्यक्ष अंबागढ़ चौकी के द्वारा कराया जा रहा है।
त्वरित ख़बरें - रिपोर्टिंग मुज्जम्मिल खान ब्यूरो चीफ राजनांदगांव

Facebook Conversations