4 फरवरी 2024
पलिया हाईवे पर खुटार थाना क्षेत्र में गांव लक्ष्मीपुर के पास सड़क हादसा हो गया. यहां रोडवेज बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई. हादसे में 24 यात्री घायल हुए हैं. पांच यात्रियों की हालत गंभीर होने के चलते उनको शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया है. यात्रियों में अफरा तफरी मच गई.
बता दें कि शुक्रवार शाम शाहजहांपुर डिपो की बस मथुरा से गौरीफंटा के लिए निकली थी. शनिवार सुबह करीब छह बजे बस शाहजहांपुर से गौरीफंटा की ओर रवाना हुई. आठ बजे खुटार पुवायां के बीच गोमती नदी के पुल के पास बस खुटार की ओर से आ रहे ट्रक से टकरा गई
यात्रियों का कहना है कि घने कोहरे में ट्रक एक वाहन को ओवरटेक करते समय बस के सामने आ गया और टक्कर हो गई. हादसे की खबर मिलते ही खुटार पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस बुलाकर घायलों को खुटार सीएचसी भिजवाया. बस के चालक, परिचालक सहित पांच यात्रियों को राजकीय मेडिकल कॉलेज शाहजहांपुर के लिए रेफर कर दिया गया है.

. ट्रक गलत साइड में आ गया था.

Facebook Conversations