राजनांदगाव-छुरिया विकासखंड के ग्राम बखरुटोला में दो दिवसीय (मानस गान) रामायण प्रतियोगिता संपन्न हुआ जिसमें प्रथम दिवस जिले के विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओ एवं जनप्रतिनिधियों का शुभ आगमन हुआ एवं सभी ने मानस गान व सुंदर राम कथा का रसपान किया। कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर दिग्गज भाजपा नेता, जिले के पूर्व सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री मधुसूदन यादव जी का आगमन हुआ था। जिन्होंने मानस गान को मानव जीवन का संपूर्ण सार बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन हमारे राजनांदगांव जिले एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश के लगभग सभी जगहों पर होते रहते हैं। जो मानव जीवन को आनंदित करता है साथ ही जीवन जीने की कला को सरल बनाता है।
पूर्व सांसद मधुसूदन यादव के साथ भारतीय जनता पार्टी से जुड़े नेतागण, प्रदेश आदिवासी समाज के बड़े नेता एवं केंद्रीय गोंडवाना महासभा धमधागढ के अध्यक्ष व भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एमडी ठाकुर, जिले में भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता, खुज्जी भाजपा के पितामह, पित्र पुरुष चंद्रिका प्रसाद डडसेना, छत्तीसगढ़ प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री राजिंदर पाल सिंह भाटिया के सुपुत्र एवं युवा भाजपा नेता जगजीत सिंह उर्फ लक्की भाटिया, मंडल भाजपा के अध्यक्ष रविंद्र वैष्णव, युवा भाजपा नेता मनोज साहू, शेखर भारद्वाज, संजय सिन्हा आदि ने पहुंचे थे।
इसी प्रकार मानस प्रतियोगिता के द्वितीय दिवस में कार्यक्रम के समापन अवसर पर जिले के दिग्गज कांग्रेसी नेता एवं जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष नवाज खान जी का आगमन हुआ था। इससे पूर्व शाम को स्थानीय विधायक एवं कांग्रेस की दिग्गज नेत्री श्रीमती छन्नी चंदू साहू का आगमन हुआ था। साथ ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गण व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रितेश जैन, कांग्रेस के जिला महामंत्री चुम्मन साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष राजकुमारी सिन्हा, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री तरुण सिन्हा सहित अनेक नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों का आगमन हुआ था।
कार्यक्रम में समस्त नेताओं की आगवानी स्थानीय निवासी व कर्मचारी नेता जाकेश साहू, युवा भाजपा नेता हितेश उर्फ मोनू गुप्ता, मानस प्रतियोगिता आयोजन समिति के अध्यक्ष भीषण लाल साहू, साहू समाज अध्यक्ष गिरवर साहू, आदिवासी समाज प्रमुख कृपा राम पड़ोटी, विद्यालय प्रबंध समिति हायर सेकेंडरी अध्यक्ष कुलदीप साहू, ग्राम पटेल रूपेंद्र साहू, धम्मन सिंह साहू, ग्राम प्रमुख जयलु राम साहू, बल्लू राम मंडावी, सुखचरण साहू, प्रीतम विश्वकर्मा, नारायण लाल साहू, मेश्राम साहू, पन्नालाल साहू, चरण साहू, महेंद्र नेटी, तारण साहू, भाजपा महिला मोर्चा के श्रीमती बेला साहू, सीताबाई साहू, रेखा साहू, रुखमणी साहू, शिक्षक मोहित राम साहू आदि ने किया।
मानस गान प्रतियोगिता में पहुंचे समस्त नेताओं ने मंच में उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए रामायण व मानस गान का महत्व बताते हुए रामचरितमानस व भगवान राम को मानव जीवन का आदर्श पुरुष बताते हुए उनके आचरण एवं व्यवहार को अपनाने का आग्रह करते हुए कहा कि यदि भगवान राम के बताए हुए आदर्शों पर चले वह उनके संस्कारों को अपनाएं तो मानव का जीवन धन्य हो जाएगा। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम हमेशा माता-पिता के आदेशों का पालन करते थे।
तथा प्रभु श्रीराम चंद्र जी ने मानव जीवन में एक आदर्श प्रस्तुत किया। भगवान श्री रामचंद्र जी भगवान विष्णु के अवतार थे जिन्होंने इस विश्व में अत्याचारों के बढ़ने पर मानव के रूप में अवतार लेकर बुराई के प्रतीक समस्त राक्षसों सहित रावण का वध किया एवं जगत के कल्याण किया।
उपरोक्त जानकारी मानस मंडली समिति के अध्यक्ष भीषण लाल साहू, सचिव बल्लू राम मंडावी, मोहित राम साहू एवं गिरवर साहू ने दी।

Facebook Conversations