भिलाई स्टील प्लांट में मालगाड़ी ने CISF इंस्पेक्टर की कार को मारी ठोकर....
त्वरित ख़बरें - भिलाई संवादाता

भिलाई- स्टील प्लांट के अंदर गुरुवार सुबह माल गाड़ी के लोको इंजन ने CISF इंस्पेक्टर की कोर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी की कार के परखच्चे उड़ गए। गनीमत यह रही ट्रेन के इंजन को अपनी ओर आता देख CISF इंस्पेक्टर एसके सिन्हा कार छोड़कर भाग खड़े हुए, नहीं तो उनकी जान जा सकती थी।

जानकरी के मुताबिक सीआईएसएफ इंस्पेक्टर एस के सिन्हा गुरुवार सुबह अपनी कार से भिलाई स्टील प्लांट के डंप यार्ड एरिया से होकर एनएसपीसीएल में ड्यूटी पर जा रहे थे| इसी दौरान रेल पटरी पार करते समय उनकी कार अचानक पटरी पर फंस गई. इस दौरान बीएसपी प्लांट की ओर आ रही लोको ने कार को अपनी चपेट में ले लिया| इस हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई है |

YOUR REACTION?

Facebook Conversations