बेलटिकरी में सास बहू सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित :
त्वरित खबरे :

2 फरवरी 2023

राजनांदगांव। सुरगी के समीप ग्राम बेलटिकरी में हेल्थ वैलनेस सेंटर में सास बहू सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें गांव से पधारे सास और बहू ने इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। परिवार को सुरक्षित एवं संयमित रखने के लिए सास तथा बहू में आपसी प्रेम, स्नेह, ममता और सामंजस्य की भावना को विकसित या बढ़ावा देने के लिए यह कार्यक्रम कराया गया। इस कार्यक्रम में गर्भवती बहू की देखभाल और खानपान को सही रखने एवं मां तथा बच्चे को किसी भी प्रकार का कोई कुपोषण ना हो। परिवार नियोजन को बढ़ावा दिया गया। इस कार्यक्रम के उद्देश्य को पूर्ण करने के लिए चार महत्वपूर्ण बात गांठ बांधकर बताई गई। जिसमें (1)-लड़की की शादी की उम्र 18 वर्ष तथा लड़के की शादी की उम्र 21 वर्ष बताया गया ।(2)-विवाह के 2 वर्ष के पश्चात ही बच्चा हो। (3) -जब पहला बच्चा विद्यालय जाने लगे तब दूसरा बच्चा हो। (4)-परिवार नियोजन के स्थाई साधन जैसे महिला नसबंदी तथा पुरुष नसबंदी है। इसी प्रकार स्थाई साधन जैसे ओरल पिल्स एन माला डी ,अंतरा टीका जोकि प्रति 3 माह में लगता है। अस्थायी साधन जैसे कापर टी लगवाना तथा कंडोम का प्रयोग करना है। इस कार्यक्रम को रोचक और मनोरंजक बनाने के लिए आर एच ओ संजय कुमार सोनी के द्वारा खेल के माध्यम से समझाया गया। खेल में तथा बहू को एक टीम बनाकर पांच गुब्बारा देकर हवा में उछालने कहा गया जिससे कि कुछ गुब्बारे हाथ में आए और कुछ नीचे गिर गए। इस उदाहरण के द्वारा उनको समझाया गया कि जब गुब्बारा नहीं संभल रहा है तो ज्यादा बच्चे कैसे संभाल पाएंगे ।इस प्रकार उनको परिवार नियोजन करने एवं संतुलित जीवन जीने की शिक्षा देकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया। इस कार्यक्रम में पधारे सास और बहू को श्रीफल देकर तथा तिलक लगाकर सम्मान किया गया ।सभी ने इस प्रकार के कार्यक्रम की सराहना करते हुए दोबारा भी यह कार्यक्रम होना चाहिए यह इच्छा जाहिर की। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए श्रीमती लक्ष्मी देशमुख (सी एच ओ )श्रीमती सरिता निषाद  संजय कुमार सोनी ,टोमीन साहू एमटी ,हेमंत ठाकुर पर्यवेक्षक

(सुरगी) ,मेघनाथ भूआर्य कुष्ठ पर्यवेक्षक, महिला पर्यवेक्षक श्रीमती बाजपेई तथा ग्राम की मितानिन बहनें सुनीता पटेल गोमती निषाद संतोषी साहू शिवबती साहू ,थलेश्वरी साहू आदि ने इस कार्यक्रम को सफल बनाया।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations