राजनांदगांव। खुज्जी विधायक श्रीमती छन्नी चंदू साहू क्षेत्र के दौरे के दौरान ग्राम खोभा में आयोजित जोन स्तरीय बालक्रीड़ा प्रतियोगिता में शामिल हुईं। यहां ग्रामीणों से मुलाकात के दौरान मांगों पर विधायक श्रीमती साहू ने विभिन्न घोषणाएं भी की है।
ग्राम खोभा में आयोजित जोन स्तरीय बालक्रीड़ा प्रतियोगिता में शामिल होने पहुंची विधायक श्रीमती छन्नी साहू का ग्रामीणों व शिक्षकों ने स्वागत किया। गांव के वरिष्ठजनों ने उनका अभिनंदन किया जिसके बाद प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। महिला समूहों के अध्यक्षों और सदस्यों ने भी फूल-मालाओं से विधायक का अभिवादन किया।
यहां विधायक श्रीमती साहू ने नौनिहाल खिलाडि़यों से भी मुलाकात की। उन्होंने बालिकाओं की खेल-कूद स्पर्धा भी देखी। अपने बीच मौजूद विधायक को देखकर बच्चों में भी उत्साह देखने को मिला। उन्होंने यहां हिस्सा ले रहे स्कूलों के साथ ही समुचित प्रबंध की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि, नौनिहालों के लिए पर्याप्त सुविधाएं आवश्यक हैं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्रीमती छन्नी साहू ने कहा कि – खेल से मिलने वाली सीख मानव जीवन में महत्वपूर्ण स्थान रखती है। मैदान में हमें जीवन सूत्र का ज्ञान होता है। आपसी सामंजस्य, सेहत और लगन के साथ प्रयासों से ही एक सफल व्यक्तित्व का निर्माण होता है। यह शिक्षकों और पालकों की जिम्मेदारी है कि वे बच्चों के भीतर इन मूल्यों को रोपित और पोषित करें ताकि नौनिहालों का भविष्य ही नहीं बल्कि आदर्श समाज और बेहतर राष्ट्र का निर्माण हो सके।
इस कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि चंदू साहू, जनपद सदस्य कन्हैया कोले,विखं स्त्रोत समन्वयक पीडी साहू, ब्लाक कांग्रेस उपाध्यक्ष जयपाल यादव, प्रेमलाल साहू, ग्राम प्रमुख देवदास साहू, सरपंच रमेश कुमार चंद्रवंशी, सुरेश उईके, भीखम चंद्रवंशी, गणीराम कुंजाम, प्रीतम साहू, धनेश्वर कोर्राम, जनपद सदस्य कन्हैया कोले मौजूद थे। स्वागत करने वालों में दशरु कंवर, डूकेश साहू, अरुण साहू, सतीष साहू, भूपेंद्र राजपूत, खिलावन ओटी, बनवाली चंद्रवंशी, तारणदास मानिकपुरी, केशव साहू, श्रीमती फुलोबाई, श्रीमती प्रमिला चंद्रवंशी शामिल रहे। वहीं शिक्षक उत्तम गौतम टंडन, वेदराम पटेल, रामप्रसाद लांद्रे, सूरज द्विवेदी, लोकेश साहू, राजेश नेताम, सुश्री सरोजा गोस्वामी, श्रीमती कोसमा, आईएल साहू, राजेंद्र लाड़ेकर, अनंत सिन्हा, बालकदास नंदेश्वर, तिलकराम खांडे सहित अन्य भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

0 खोभा को सौगात भी दी
विधायक श्रीमती साहू ने ग्राम खोभा में ग्रामीणों की मांगों पर घोषणाएं भी की। उन्होंने कहा कि – कार्यक्रम में पहुंचने के बाद ग्रामीणों और शिक्षकों की ओर से कुछ आवश्यक मांगों को संज्ञान में लाया गया है। मांग है कि पेयजल व्यवस्था हेतु बोर की व्यवस्था की जाए। मैं यहां बोरखनन की घोषणा करती हूं। साथ ही एक नग कंप्यूटर भी शाला को उपलब्ध कराया जाएगा। बच्चों को इससे सूचना प्रोद्योगिकी की शिक्षा और समझ में मदद मिलेगी। विधायक ने कहा कि – ग्रामीणों की मांग पर यहां सांस्कृतिक मंच निर्माण भी कराया जाएगा.. मैं इसकी घोषणा कर रहीं हूं। विधायक की इन घोषणाओं से शिक्षकों, ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त हो गया। सभी ने उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया।

Facebook Conversations