अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन पर डोेंगरगढ़ पुलिस की सख्त कार्यवाही....
त्वरित खबरें राहुल ओझा ब्यूरो प्रमुख रिर्पोटिंग

 *अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन पर डोेंगरगढ़ पुलिस की सख्त कार्यवाही* 

 *अवैध रूप से शराब परिवहन के अलग-अलग 02 प्रकरण दर्ज* 

 *छ0ग0 राज्य निर्मित 35 पौवा देषी/अंग्रेंजी शराब एवं मध्यप्रदेष राज्य निर्मित 93 नग बियार व 12 अंग्रेजी शराब जप्त*

 *शराब तस्करी हेतु उपयोग में लाये 02 दोपहिया वाहन भी जप्त* 

 *डोंगरगढ़ क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री रोकने पुलिस द्वारा चलाई जा रही है लगातार मुहिम* 

न्न्न्न्न्न्न्न्न्न्न्न्00न्न्न्न्न्न्न्न्न्न्न्न्

             पुलिस अधीक्षक  मोहित गर्ग, अति0पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा एवं एसडीओपी महोदय डोंगरगढ़  आशीष कुंजाम के द्वारा अवैध गतिविधियों को रोकने एवं अपराध में अंकुष लगाने हेतु आवष्यक दिषा-निर्देष दिया गया है। जिस पर थाना प्रभारी डोंगरगढ़ निरीक्षक उपेन्द्र कुमार शाह के मार्ग दर्षन में डोंगरगढ़ पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री में लगाम लगाने शराब कोचियों/तस्करों पर नजर रखने के साथ ही साथ अवैध गतिविधियों, सटोरियों, संदिग्ध व्यक्तियों, पॉकेटमार, चाकुबाज एवं अन्य असमाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखकर लगातार कार्यवाही कर रही है इसी कड़ी में दिनांक- 19.09.2025 को अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन पर डोंगरगढ़ पुलिस द्वारा निम्न कार्यवाही किया गया है- 

*01. अप0क्र0- 480/2025 धारा- 34(2) आबकारी एक्ट-* दिनांक- 19.09.2025 को मुखबीर सुचना पर आरोपी गुलाब राम साहू पिता परमेष्वर साहू उम्र 53 साल निवासी बाजार चौक मुरमुदा थाना डोंगरगढ़ जिला रजानांदगांव को ग्राम कुरूभाठ पिपरिया मोड़ के पास अवैध रूप से शराब बिक्री करने हेतु मो0सा0 क्रमांक- सीजी 08 एन0ए 7226 मे शराब तस्करी करते हुये पकड़ कर आरोपी गुलाब राम साहू से 20 पौवा देषी प्लेन शराब एव 15 पौवा अंग्रेजी शराब कुल मात्रा- 6.300 बल्क लीटर कीमती- 3400/- रू एव मो0सा0 क्रमांक- सीजी 08 एन0ए 7226 कीमती 65000/- रू को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध  धारा -34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये आरोपी को गिरफ्तार कर मान0न्यायालय मे पेष कर न्यायिक हिरासत मे भेजा गया है।

 

*02. अप0क्र0- 481/2025 धारा- 34(2) आबकारी एक्ट-* दिनांक- 19.09.2025 को गस्त पेट्रोलिंग दौरान बोरतलाब रोड से डोंगरगढ़ वापस आते समय एक नीले रंग का एक्टीवा वाहन बोरतलाब से डोंगरगढ़ की ओर अत्यधिक स्पीड से गुजरा जिसे सायरन देते हुये रूकवाने की कोषिष किया जिससे चालक और स्पीड बढ़ाने लगा करीबन 01 किमी0 बाद पेड क्रमांक लालबांधा कक्ष क्रमांक- पी-446 जंगल के कच्ची मोड़ में अपने वाहन को न सम्हालते हुये गिर गया एवं आरोपी चालक जंगल का फायदा उठाकर भाग गये। मौके पर उतरकर देखे तो एक काले रंग के बड़ा बैग में 93 नग किंग फिषर स्ट्रांग केन बियर प्रत्येक में 500 एमएल भरी हुई मध्यप्रदेष निर्मित कुल- 46.500 बल्क लीटर, किमती- 14880/-रू0, एक्टीवा के डिक्की में रखे 12 नग गोवा स्पेषल व्हीस्की अंग्रेजी शराब जिसमें सिर्फ मध्यप्रदेष में बिक्री के लिये लेख है प्रत्येक में 750 एमएल भरी हुई कुल 9.000 लीटर किमती- 6384/-रू0, एवं नीले रंग का होण्डा एक्टीवा कीमती- 70000/-रू0 जुमला शराब की मात्रा- 55.500 बल्क लीटर जुमला कीमती- 91264/-रू0 मिला जिसे विधिवत कार्यवाही करते हुये जप्त कर होण्डा एक्टीवा के फरार चालक के विरूद्ध धारा- 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है। आरोपी का पता तलाष जारी है। 

           उक्त कार्यवाही में निरीक्षक उपेन्द्र कुमार शाह, सउनि मुजीब रहमान कुरैषी, प्र0आर0- राणा प्रसन्न गजभिये, आर0- चन्द्रषेखर साहू, किषन कुमार चन्द्रा, योगेष साहू, अरूण मनहर, अजय पाटले, चितेष गात्रे, युगेन्द्र देषमुख  का सराहनीय कार्य रहा। 

            थाना डोंगरगढ़ क्षेत्र में लगातार गस्त पेट्रोलिंग कर, नाकाबंदी की कार्यवाही कर एवं होटल/ढाबा चेककर क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। अवैध गतिविधि होने पर उसमें वैधानिक कार्यवाही कर लगाम लगाया जा रहा है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations