अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर भिलाई इस्पात सयंत्र की सहयोगी संस्था - सेल रिफेक्ट्री यूनिट भिलाई (भारत सरकार का उपक्रम ) में महिला दिवस का रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया , यह कार्यक्रम सयंत्र में कार्यरत महिलाओं (जिसमे अधिकारी , कर्मचारी एवं ठेका श्रमिक महिलाएं ) तथा संयत्र के अधिकारियो एवं कर्मचारियों के परिवार की महिलाओं द्वारा हर्षोल्लास से मनाया गया ,
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि वर्तिका शुक्ल ने किया , अपने स्वागत भाषण में वर्तिका शुक्ल ने सभी महिलाओं को अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए सयंत्र परिवार के हर कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर सहयोग देने एवं नारी शक्ति का सम्मान बनाये रखने की बात कही | मंच का संचालन डॉ प्रियंका दास , पल्लवी सिंह एवं अंजलि भारती ने किया ,
इस कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा छत्तीसगढ़ी , बंगाली लोकनृत्य , भजन गीत एवं कविता पाठ आदि प्रस्तुत किये , इसके बाद महिलाओं का लोकप्रिय खेल हौजी भी खेला गया | कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं को पुरस्कार वितरित किये गये , पूरा कार्यक्रम महिलाओं द्वारा ही आयोजित किया गया था |

Facebook Conversations