अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन 06 फरवरी को - रविंद्र रामटेके :
त्वरित खबरे :

6 फरवरी 2023

राजनांदगांव । प्रज्ञागिरी ट्रस्ट समिति के संयुक्त तत्वधान में 06 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन को धूमधाम से मनाया जाएगा। प्रज्ञागिरी ट्रस्ट समिति के सलाहकार सदस्य रविंद्र रामटेके ने बताया कि 30 वा प्रज्ञागिरि ट्रस्ट समिति, डोंगरगढ़ द्वारा आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन 06 फरवरी 2023, सोमवार प्रज्ञागिरि परिसर डोंगरगढ़ में धम्म सेना नायक आर्य नागार्जुन सुरेई ससाई बोधगया महाविहार मुक्ति आन्दोलन के प्रेरक पूर्व सदस्य, अल्प संख्यक आयोग (भारत सरकार) संरक्षक, प्रज्ञागिरि ट्रस्ट समिति, डोंगरगढ़ वंदना, परित्राण पाठ एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रज्ञागिरि परिसर प्रातः 11 बजे प्रारंभ धम्मसभा - दोप. 1 बजे आयोजित होगा। जिसमें बौद्ध भिक्षु भीमा बोधी (जापान), भन्ते शिलानन्द भदन्त धम्मबोधी, भदन्त नागसेन भदन्त डॉ. संघ घोष, भदन्त आनंद भदन्त धम्मप्रकाश, भदन्त कुमार कश्यप, भदन्त नागानंद, भदन्त महानामा, भदन्त प्रज्ञाशील, भदन्त प्रज्ञा बोधी, नागरल, भदन्त आनंद बोधी पहुंचेंगे। प्रज्ञागिरि विकास हेतु प्रसाद योजना के तहत स्वीकृत कार्य :- 1. विपश्यना केन्द्र 2. कैफेटरिया 3. सोलर ऊर्जा एवं अन्य कार्य हैं। उन्होंने सामाजिक बंधुओं को सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations