अंजोरा संकुल अंतर्गत 12 एवं 13 जनवरी को कोपेडीह मे संकुल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता
त्वरित ख़बरें - अंजोरा संकुल अंतर्गत ग्राम अंजोरा,कोपेडीह, देवादा, धीरी के प्राथमिक व माध्यमिक शाला शमिल होंगे

राजनांदगांव। ग्राम कोपेडीह मे संकुल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता 12 एवं 13 जनवरी को आयोजन किया जा रहा है। सरपंच श्रीमती यमुना (वीणा) साहू एवं पूर्व सरपंच चंद्रकांत राजू साहू ने बताया कि संकुल अंजोरा अंतर्गत ग्राम अंजोरा, कोपेडीह, देवादा ,धीरी के प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला के छात्र-छात्राएं बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में भाग लेंगे।प्रतियोगिता मे प्राथमिक स्कूल 80 मीटर दौड़, लंबी कूद, सुरीली कुर्सी, आलू दौड़, खो-खो माध्यमिक स्कूल में 100 मीटर दौड़ ,200 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़ ,लंबी कूद, गोला फेंक, रस्साकसी, कबड्डी ,खो-खो का खेल होगा।संकुल समन्वयक लो मेश देशमुख, शासकीय प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक सरोज वर्मा ,विभा साहू, रेखा मिश्रा, ममता तिवारी एवं माध्यमिक स्कूल तुला राम साहू प्रधान पाठक ,ममता वैष्णव, सूर्यकान्त बनवाले, अंजू लता राजपूत ने व्यापक तैयारिया शुरु कर दी है।

 इस अवसर शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि गोवर्धन देशमुख अध्यक्ष कृषि उपज मंडी राजनांदगांव ,कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती यमुना (वीणा) साहू सरपंच ग्राम पंचायत कोपेडीह होंगे विशिष्ट अतिथि भागवत साहू अध्यक्ष ज़िला साहू संघ एवं समापन दिवस के मुख्य अतिथि माननीय कुलबीर सिंह छाबड़ा अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी होंगे।अध्यक्षता श्री मती यमुना वीणा साहू सरपंच ग्राम पंचायत कोपेडीह, विशिष्ट अतिथि श्री मती अंजु शैलेश साहू सरपंच ग्राम पंचायत अंजोरा,गोविन्द देवांगन सरपंच ग्राम पंचायत दे वादा, मोरध्वज साहू सरपंच ग्राम पंचायत धीरी के आतिथ्य में होगा।

ग्राम समिति अध्यक्ष मदन लाल साहू, उपाध्यक्ष बसंत साहू एवं सदस्य गण, शाला विकास समिति प्राथमिक शाला अध्यक्ष श्रीमती सविता यादव, पूर्व माध्यमिक शाला अध्यक्ष तानसेन साहू सदस्यगण श्रीमती आशा देवी, इंदिरा साहू, दीपक विश्वकर्मा, पूजा साहू ,हेमिन साहू, नगीना साहू ,महेश निर्मलकर, विनोद साव आदि मौजूद रहेंगे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations