राजनांदगांव। ग्राम अंजोरा में परम पिता परमेश्वर श्री रामचंद्र जी की असीम कृपा से ग्राम अंजोरा में साप्ताहिक श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव का भव्य आयोजन समस्त ग्रामवासी के तत्वाधान में 19 जनवरी से 25 जनवरी तक किया जा रहा है । जनपद सदस्य तुलदास साहू ने बताया कि साप्ताहिक श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव में मुख्य कथावाचक पंडित आदित्य प्रकाश त्रिपाठी भागवत भूषण सतना होंगे। उक्त कार्यक्रम के मुख्य यजमान सुभाष साहू एवं श्रीमती सम्पतिया साहू होंगे। कार्यक्रम के तहत 19 जनवरी ग्रंथ महिमा, शिव विवाह, 20 जनवरी श्री राम जन्म ,21 जनवरी पुष्प वाटिका, धनुष यज्ञ, 22 जनवरी श्री राम विवाह ,23 जनवरी श्री राम वनवास, चित्रकूट वर्णन ,24 जनवरी दिन मंगलवार भरत चरित्र, 25 जनवरी सीता हरण, हनुमत चरित्र, रावण मरण, राम राज्य के साथ ही कथा विश्राम ,चढौत्री के साथ समापन किया जाएगा। 23 एवं 24 जनवरी को रात्रि 8 बजे से माननीय भारत निषाद की प्रस्तुति छलकत गगरिया ग्रंथ मंडली रसोटा वालों का कार्यक्रम रखा गया है। कार्यक्रम के संचालक भूषण दास साहू ,संरक्षक तुल दास साहू जनपद सदस्य ,श्रीमती अंजू शैलेश साहू (सरपंच), अध्यक्ष लक्ष्छ कुमार साहू, उपाध्यक्ष सुरेश कुमार साहू, सचिव शांतिलाल साहू, कोषाध्यक्ष लखनलाल साहू, सह कोषाध्यक्ष शिवकुमार साहू, सलाहकार खुमान दास साहू ,लुकरु दास साहू, श्री राम विश्वकर्मा, बहुर् साहू ,डॉ देव शरण साहू ,कार्यकारणी सदस्य परेशी राम साहू, लक्ष्मण साहू, रेवाराम, संदीप साहू, धनुष सिन्हा, रामकिसुन ,भीखम ,गुहरी राम, खेमा साहू, फगनु, महेश, सोनू राम, ईश्वरलाल, डॉ लाल जी साहू, युवराज साहू, खिलेश्वर सिन्हा, डॉ महेश यादव, नंद किशोर साहू, टोमन साहू ,टीभु राम साहू, रोशन साहू, शोभित राम, बहुर साहू, ढाल सिन्हा एवं समस्त ग्रामवासी अंजोरा जिला राजनांदगांव होंगे।

Facebook Conversations