अडानी के बाद अब ‘बाबा’ ने डुबोए निवेशकों के पैसे :
त्वरित खबरे : लगा 7000 करोड़ का झटका :

4 फरवरी 2023

योगगुरु रामदेव की लिस्टेड कंपनी पतंजलि फूड्स के निवेशकों को भारी नुकसान हुआ है. पिछले एक हफ्ते से पतंजलि फूड्स के शेयर में गिरावट का रुख चल रहा है. इस वजह से कंपनी में दांव लगाने वाले निवेशकों को 7000 करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान हुआ है.

स्टॉक के साथ क्या हो रहा है

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार 3 फरवरी को पतंजलि फूड्स के शेयरों में लोअर सर्किट लगा और यह गिरकर 903.35 रुपये पर आ गया. हालांकि, व्यापार के अंत में, शेयर की कीमत पिछले दिन से 4.63% की गिरावट दिखाते हुए 906.80 रुपये रही. वहीं, कंपनी का मार्केट कैप 32,825.69 करोड़ रुपए है.

 एक हफ्ते पहले यानी 27 जनवरी को शेयर की कीमत 1102 रुपए के स्तर पर थी. वहीं, बाजार पूंजी करीब 40 हजार करोड़ रुपए के स्तर पर रही. इस लिहाज से एक हफ्ते में बाजार पूंजी में 7 हजार करोड़ रुपए की कमी आई है. इससे निवेशकों को घाटा दिख रहा है.

कंपनी फायदे में है

बता दें कि पतंजलि फूड्स ने 31 दिसंबर, 2022 को समाप्त तिमाही के लिए नतीजे जारी किए हैं. कंपनी ने एक साल पहले की अवधि में 234 करोड़ रुपये के मुकाबले 15 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 269 करोड़ रुपये का लाभ दर्ज किया था. पतंजलि फूड्स का राजस्व एक साल पहले के 6,280 करोड़ रुपये के मुकाबले 26 प्रतिशत बढ़कर 7,929 करोड़ रुपये हो गया.

हालांकि, यह संख्या विश्लेषकों के अनुमान से कम रही क्योंकि उच्च मार्जिन वाले व्यवसायों में दबाव देखा जा सकता है. कच्चे माल की ऊंची लागत और अन्य खर्चों की वजह से इसका परिचालन प्रदर्शन दबाव में रहा.

YOUR REACTION?

Facebook Conversations