अदालत ने गुरुवार को अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी को बड़ी राहत दी है. उनकी पत्नी आलिया सिद्दकी द्वारा .....
tvarit khabren -satyabhama durga riporting

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर की एक विशेष पॉक्सो अदालत ने गुरुवार को अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी को बड़ी राहत दी है. उनकी पत्नी आलिया सिद्दकी द्वारा दायर किए गए छेड़छाड़ के एक मामले में क्लीन चिट देते पुलिस ने क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया है. सरकारी वकील प्रदीप बालियान ने बताया कि आलिया ने नवाजुद्दीन सिद्दकी और उनके परिवार के चार सदस्यों के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया थ. इसमें आरोप लगाया गया था कि नवाजुद्दीन और उनके भाई मिनाजुद्दीन सिद्दकी ने साल 2012 में एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ की थी. अभियोजन पक्ष के अनुसार, प्राथमिकी मुंबई में दर्ज की गई थी. इसे बाद में साल 2020 में मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना पुलिस स्टेशन में स्थानांतरित कर दिया गया था. इस मामले की जांच के बाद पुलिस ने नवाज, उनकी मां मेहरुनिसा, भाइयों फैजुद्दीन, अयाजुद्दीन और मिनाजुद्दीन को क्लीन चिट दे दी.

YOUR REACTION?

Facebook Conversations