दुर्ग 06जुलाई 2022
नगर पालिक निगम के नव नियुक्त आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे आज निगम क्षेत्रांतर्गत चल रहे विभिन्न विकास कार्यो के जायजा मौका पर पहुंचे वहां उन्होने चल रहे निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया तथा संबंधित एजेन्सी व अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य को जल्द कराने का निर्देश दिया। इस निरीक्षण के दौरान विभाग के अधिकारियों जिसमें उपायुक्त मोहन्द्र कुमार साहू, प्रभारी कार्यपालन अभियंता शंकर दयाल शर्मा, सहायक अभियंता प्रकाश थवानी, उपअभियंता विकास दामहे, पंकज साहू, भीमराव भी उपस्थित थे।नव नियुक्त आयुक्त विकास कार्यो का जायजा लेने सर्वप्रथम दीपक नगर में निर्माणाधीन आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल पहुंचकर चल रहे निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया तथा वहां निर्माणाधीन एजेन्सी व संबंधित अधिकारी को गुणवत्ता के साथ उक्त कार्य को समय सीमा के अंतर्गत पूर्ण कराने के निर्देश दिये।उसके पश्चात् सर्वे ठगडाबांध सौदर्यीकरण स्थल पहुंचकर वहां के कार्यो का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिये तथा समय पर कार्य को पूरी करने निर्देशित किया।उन्होने शहर की महत्वकांक्षी योजना गौरव पथ का भी जायजा लिया उन्होने वहां पर हो रहे नाली, सड़क निर्माण कार्यो की गुणवत्ता को देखा व आवश्यक निर्देश दिये । साथ ही साथ जे.आर.डी.स्कूल में डी.एम.एफ.फण्ड से चल रहे स्कूल के रेनोवेशन कार्य को देखा, उन्होने उसके बारे में विस्तृत जानकारियां संबंधित अधिकारियों से लिया तथा उक्त कार्य को भी शीघ्र पूर्ण करने को कहा । साथ ही निगम क्षेत्र में चल रहे अन्य निर्माण कार्यो की भी जानकारियां ली तथा समय सीमा अंतर्गत बिना विलम्ब किये स्वीकृत कार्यो को प्रारंभ करने कर संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया

Facebook Conversations