आचार संहिता उल्लंघन मामला....24 घंटे के भीतर मांगा जवाब.....BJP प्रत्याशी विष्णुदेव साय को रिटर्निंग ऑफिसर ने जारी किया नोटिस...
त्वरित ख़बरें

जशपुर- छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के मतदान के लिए कुछ दिन बाकी है| राष्ट्रीय पार्टियों के प्रत्याशी लगातार प्रचार प्रसार के लगे हुए हैं| इसी बीच जशपुर जिले के कुनकुरी विधान सभा प्रत्याशी विष्णु देव साय को रिटर्निंग ऑफिसर ने नोटिस जारी कर 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा है |

दरअसल कांग्रेस नेता ने महतारी वंदन योजना के तहत फॉर्म भराए जाने की शिकायत जिला निर्वाचन आयोग में की थी, जिसमे हर महिलाओं को प्रति माह 1000 हजार रुपए देने की बात कही गई थी| निर्वाचन आयोग ने शिकायत को संज्ञान में लेते हुए कुनकुरी विधान सभा प्रत्याशी विष्णु देव साय को नोटिस जारी किया है |साथ ही 24 घंटे के भीतर जवाब भी मांगा है |

YOUR REACTION?

Facebook Conversations