2 फरवरी 2023
डोंगरगांव। ग्राम मचानपार (तुमड़ीबोड़)) जय आदर्श सेवा फाग भजन मंडली एवं हिंद युवा मंडल व समस्त ग्रामवासियों के तत्वाधान में दो दिवसीय विराट देवी जस गायन एवं झांकी प्रतियोगिता 4 एवं 5 फरवरी को आयोजन किया जा रहा है। आयोजक समिति के सचिव माधव साहू ने बताया कि यह आयोजन का 24 वां वर्ष है। जस एवं झांकी प्रतियोगिता में प्रवेश शुल्क झांकी वर्ग 201 रुपए, महिला वर्ग व पुरुष वर्ग मे151 रुपए रखा गया है ।झांकी वर्ग में पुरस्कार क्रमश: 3101, 2501,2001, 1501, 1001, 701, 501 रुपए प्रदान की जाएगी। महिला वर्ग में पुरस्कार क्रमश: 1501 रुपए ,1001 रुपए, तृतीय 501 रुपए रखा गया है। पुरुष वर्ग में पुरस्कार क्रमश: 2101, 1501, 1001, 701, 501 रुपए रखा गया है। इसके अलावा विशेष पुरस्कार भी प्रदान किया जाएगा जिसमें रचना ,गायन, वादन, सर्वश्रेष्ठ वेशभूषा, सर्वश्रेष्ठ दुर्गा ,सर्वश्रेष्ठ बाघ में भी विशेष पुरुस्कार प्रदान किया जाएगा। आयोजक समिति के अध्यक्ष नवीन भाई परमार, उपाध्यक्ष पुनाराम साहू, परदेसी पटेल ,गोपाल पटेल, सचिव माधव साहू ,कोषाध्यक्ष दशरथ लाल , संरक्षक राधे लाल साहू, चिंता राम साहू, तोखूराम साहू ,सह सचिव छन्नू साहू ,मैन कुमार पटेल, खोम राम पटेल, मंच संचालन फलेश साहू ,उस्ताद कबिलास राम पटेल सहित ग्रामीण जनों ने कार्यक्रम की तैयारियां प्रारंभ कर दी है। आयोजक समिति के सचिव माधव साहू ने क्षेत्रवासियों को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम करने का आग्रह किया है।

Facebook Conversations