राजनांदगांव 27 जनवरी 2023
राज्य शासन के निर्देशानुसार गांधी निर्वाण दिवस के उपलक्ष्य में 30 जनवरी दिन सोमवार को नगर निगम सीमाक्षेत्र में स्थित पशुवध गृह एवं मटन मार्केट पूर्णरूपेण बंद रहेंगे। महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख एवं नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने स्वास्थ्य विभाग को उक्त दिवस पर पशुवध एवं विक्रय कार्य पूर्णतः प्रतिबंधित सुनिश्चित करने कहा है। उन्होने स्वास्थ्य विभाग को उक्त दिवस पर मांस विक्रय करते पाये जाने पर मांस जप्त करने एवं संबंधित के विरूद्ध यथोचित कानूनी कार्यवाही करते हुये 5 हजार रूपये तक जुर्माना करने के निर्देश दिये है।

Facebook Conversations